
Nokia ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन Nokia 2.4 लाॅन्च किया था जो 10,399 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के अलावा लगातार खबरें सामने आ रही है कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल इसी महीने इंडिया में एक और नया मोबाइल फोन Nokia 3.4 नाम के साथ लेकर आएगी। इस फोन के लाॅन्च से पहले अब जानकारी सामने आई है कि नोकिया कंपनी आने वाली 15 दिसंबर को अपना एक और नया लो बजट एंडराॅयड ‘गो’ स्मार्टफोन लाॅन्च करने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये जानकारी मिली है कि नोकिया कंपनी दिसंबर की 15 तारीख को एक नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करने वाली है। इस दिन यह मोबाइल फोन चीन में लाॅन्च किया जाएगा जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा। एचएमडी ग्लोबल की ओर से अभी इस फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन चर्चा है कि यह एक कम कीमत वाला सस्ता नोकिया फोन होगा जो एंडराॅयड गो वर्ज़न पर काम करेगा। फोन के नाम और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 15 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

Nokia 2.4
नोकिया 2.4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। इस हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग लगी है। वहीं स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। यह भी पढ़ें: चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Nokia 5.4, इस खास फीचर से होगा लैस
Nokia 2.4 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 11 रेडी है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। भारत में यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी की वेबसाइट नोकिया 2.4 को 64 जीबी स्टोरेज के साथ भी दिखाया गया है। उम्मीद है कि यह वेरिएंट आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 2.4 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी 5पी लेंस दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का 3पी फ्रंट लेंस सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च
Nokia 2.4 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ यूज़ किए जा सकते हैं। यह फोन 3.5एमएम जैक, एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में गूगल असिस्टेंट का शार्टकट बटन भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां Nokia 2.4 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन ओटीजी फीचर से लैस है जिसके चलते रिवर्स चार्ज भी किया जा सकता है।



















