Covid vaccine registration opens for 18+ : रजिस्ट्रेशन शुरू होते हुई क्रैश हुई CoWin वेबसाइट

Join Us icon

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते देश में हालात काफी चिंताजनक हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने आने वाली 1 मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। वैक्सीन सेंटर पर भीड़ न हो इस लिए इसके लिए आज 28 अप्रैल शाम चार बजे से CoWIN वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला CoWIN की वेबसाइट क्रैश हो गई।

Cowin पोर्टल और Aarogya Setu ऐप में दिखें सर्वर इश्यू

कई सारे यूजर्स को Cowin वेबसाइट पर लॉगइन के लिए OTP के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही जो यूजर्स Cowin पोर्टल पर लॉगइन कर चुके थे। वे सीट बुक नहीं कर पा रहे थे क्योंकि पोर्टल पर अभी भी बुकिंग के लिए कम से कम उम्र 45 से अधिक दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, कंपनी ने कैंसिल किया लॉन्च इवेंट

Cowin portal crash

सर्वर में दिक्कत के चलते कोरोना की वैक्सीन के लिए 18 से अधिक उम्र के लोगों को कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही हमारे समाचार लिखने तक कई वैक्सीन सेंटर में 1 और 2 मई के लिए स्लॉट पहले से ही बुक हो चुके थे। रजिस्ट्रेशन ओपन होते ही तेजी से सीट बुक हो रहे हैं। यह भी पढ़ें : Exclusive: इन स्मार्टफोन का टल सकता है लॉन्च, स्मार्टफोन बाजार में दिखने लगा कोरोना का असर

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप या कोविन वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां मोबाइल नंबर डालना होगा और उसके बाद एक OTP आएगा।
  • OTP डालने के बाद अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करना होगा।
  • अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है इसके लिए आपको अपने ऐज प्रूफ देना होगा।
  • इसके बाद टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनें।
  • एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स ली जा सकती है।

वैक्‍सीन रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए होंगे ये डॉक्‍युमेंट्स

वैक्सीन रजिस्‍ट्रेशन और वैक्सीनेशन के लिए आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने 12 तरह के डॉक्युमेंट्स अप्रूव किए हैं। ये इस प्रकार हैं:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड
  • पेंशन डॉक्यूमेंट
  • बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here