Samsung Galaxy Z Fold 3 में दी जा सकती है 25W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Samsung इस साल के अंत तक अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 को लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही खबरें यह भी हैं कि सैमसंग का नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन जुलाई 2021 में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में फोन की चार्जिंग कैपेबिलिटीज की जानकारी सामने आई हैं। सैमसंग का अपकमिंग Fold 3 स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्ज स्पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले 3C की लिस्टिंग से यह पता चला था कि सैमसंग के इस फोन में 4,275mAh की बैटरी दिया जा सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन के बारे में अब तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से बता रहे हैं। 

Samsung Galaxy Z Fold 3 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले 3C सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर दावे हैं कि Galaxy Z Fold 3 इस साल जुलाई में पेश किया जा सकता है। 3C की लिस्टिंग में सैमसंग के इस स्मार्टफोन की चार्जिंग कैपेबिलिटीज सामने आई हैं। लिस्टिंग की माने तो सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन Fold 3 में 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। यह पिछले बार दिए Fold 2 की तरह होगा।

galaxy-z-fold-3-sm-f9260-3c

सैमसंग का यह स्मार्टफोन इससे पहले भी 3C सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक़ सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में डुअल सेल बैटरी सेटअप दिया जा सकता है। जिसकी क्षमता क्रमश: 2060mAh और 2215mAh है। यानी सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कुल 4,275mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले सैमसंग ने पिछले साल Fold 2 स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी थी। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

samsung galaxy z fold 2 first impression look design display camera

इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन को लेकर यह भी दावे किए जा रहे हैं कि सैमसंग के इस फोल्डेबल फ़ोन में कुछ छोटी डिस्प्ले दिया जा सकता है। अपकमिंग Galaxy Fold 3 स्मार्टफोन में फोल्डेबल डिस्प्ले का साइज 7.5 इंच और कवर डिस्प्ले का साइज 6.2 इंच हो सकता है। यह भी पढ़ें : ASUS ZenFone 8 Mini के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

अंडर डिस्प्ले कैमरा

सैमसंग के फोल्डेबल फोन को लेकर चर्चा हैं कि इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के अपकमिंग Z Fold 3 में अंडर डिस्प्ले कैमरे को टेस्ट कर रही है। हालांकि, लॉजिस्टिक में परेशानी के चलते अंडर डिस्प्ले कैमरे पर सैमसंग ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। यदि सैमसंग Fold 3 में अंडर डिस्प्ले देती है तो संभव है कि यह मेन डिस्प्ले में 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही सैमसंग कवर डिस्प्ले में भी 12 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा ऑफ़र कर सकती है।

बैक कैमरा की बात करें इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकात है। सैमसंग के इस फोन में 12MP + 12MP + 16MP के कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही रूमर्स हैं कि सैमसंग S Pen का सपोर्ट भी दे सकता है। 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here