
ASUS ZenFone 8 सीरीज के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 12 मई को लॉन्च होने हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी कॉम्पैक्ट साइज में ZenFone 8 और फ्लिप कैमरा मॉड्यूल के साथ ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। आसुस की अपकमिंग ZenFone 8 सीरीज को लेकर कहा जा रहा था कि ये जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते आसुस के ये स्मार्टफोन भारत में कुछ समय बाद लॉन्च किए जाएंगे। आसुस इंडिया के बिजनेस हेड दिनेश शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए ASUS ZenFone 8 सीरीज को भारत में कुछ देर बाद लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को कब लॉन्च करेगी। आसुस के ये स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 12 मई को दस्तक देंगे।
दिनेश शर्मा ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि जब दुनिया हमारे नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए उत्साहित है, हमने भारत वर्तमान स्थितियों में सुधार होने तक इन स्मार्टफोन के लॉन्च को स्थगित करने का फैसला किया है। हम कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थनाएं करते हैं। घर पर रहें सुरक्षित रहें। यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : स्मार्टफोन मार्केट में 50,000 नौकरियों पर संकट, भारी नुकसान की आशंका
स्पेसिफिकेशन्स
ASUS ZenFone 8 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 5.9-इंच FHD+ डिसप्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले Samsung की E4 AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह Gorilla Glass Victus के प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आसुस के इस फोन में Snapdragon 888 5G चिपसेट दिया है जिसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को 16GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकात है। आसुस का यह अकमिंग फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : WhatsApp का नया फीचर चैटिंग को बना देगा मजेदार, मैसेज टाइप करते ही दिखाई देंगे स्टीकर्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZenFone 8 स्मार्टफोन में 64MP Sony IMX686 प्राइमेरी कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, डुअल स्पीकर, लाइनर वाइब्रेशन मोटर, 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और 3-माइक्रोफोन सिस्टम दिया जा सकता है। आसुस के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट-चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है।
ASUS ZenFone 8 Flip स्पेसिफिकेशन्स
ASUS ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। आसुस के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में मोटराइज्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है जिसमें 64MP का प्राइमेरी कैमरा के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है।



















