
ASUS ZenFone 8 सीरीज को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही थीं। वहीं, अब इन सभी पर विराम लगाते हुए कंपनी ने एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट में ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip से पर्दा उठा दिया है। अगर बात करें इन दोनों फोन की तो इनमें पावरफुल प्रोसेसर और रियर पर मौजूद प्राइमरी कैमरा एक जैसा है। इसके अलावा इन हैंडसेट का डिजाइन और बाकी के फीचर्स अलग-अलग हैं। इस पोस्ट में हम आपको अनोखे डिजाइन के साथ लाए गए ASUS ZenFone 8 Flip के बारे में जानकारी देंगे। आप ZenFone 8 की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
ASUS ZenFone 8 Flip का अनूठा डिजाइन
इस फोन को देखते ही आपको असूस जेनफोन 6 की याद आ जाएगी। कंपनी ने ZenFone 8 Flip में भी ZenFone 6 की तरह ही अनोखा फ्लिप कैमरा दिया है जो कि रियर और सेल्फी दोनों का काम करेगा। फोन में कैमरा मॉड्यूल इसे दुनिया में मौजूद सभी स्मार्टफोन से अलग बनाता है। पॉप-अप और स्लाइड आउट कैमरे से आगे बढ़ते हुए असूस ने एक बार फिर अपने फोन को फ्लिप-अप सेल्फी कैमरे दिया है। फोन का बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा एक ही है। रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर ऊपर की ओर दिया गया है। यह सेटअप के फ्लिप हिंच पर लगा है। जैसे ही सेल्फी की कमांड दी जाती है यह कैमरा सेटअप ऊपर उठ जाता है और फ्रंट कैमरे का काम करता है। वहीं इसमें मोशन कंट्रोल भी है जिसे कैमरा खुद ही घूमता हुआ सब्जेक्ट को ट्रैक करता रहता है। कंपनी ने इसे ऑटो लेज़र फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस किया है। कैमरे को आप मैनुअली भी घुमा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन
शानदार कैमरा
फोन में मौजूद अनोखे कैमरा की बात करें तो इस कैमरा मॉड्यूल में आपको 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलिफोटो कैमरा मिलेगा जो कि 3x ऑप्टिकल जूम का काम करेगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस कैमरा का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इतना ही नहीं Zenfone 8 Flip में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
प्रोसेसिंग पावर
ZenFone 8 की तरह ही ZenFone 8 Flip में क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिपसेट को दिया गया है।यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 660 GPU दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में 8GB RAM के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। प्रोसेसिंग पावर के हिसाब से फोन मार्केट में मौजूद बड़े-बड़े फोन को चुनौती पेश करेगा।

खूबसूरत डिसप्ले
Zenfone 8 Flip में जेनफोन 8 के मुकाबले बड़ा 6.67-इंच का AMOLED डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले FHD+ पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में मौजूद 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits पीक ब्राइटनेस है। इसे भी पढ़ें: ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट चीन में हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 7300mAh बैटरी
पावरफुल बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक USB टाइप- C पोर्ट है।
कीमत
ASUS Zenfone 8 Flip को कंपनी ने ग्लेशियर सिल्वर और गैलेक्टिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। Zenfone 8 Flip EUR 799 (71,023 रुपये) में सेल किया जाएगा। यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। जेनफोन 8 की तरह ही यह हैंडसेट यूरोप और ताइवान के बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।




















