
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea ने कोविड-19 रिलीफ ऑफर के तहत पर अपने लो-इनकम ग्रुप यूजर्स के लिए खास ऑफर की पेशकश की है। कोविड 19 के कारण लगे लॉकडाउन में आर्थिक संकट झेल रहे कुछ लोगों के लिए रिचार्ज करना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए इन टेलीकॉम कंपनियों ने इस प्रकार के ऑफर की पेशकश की है। आइए आगे आपको इन कंपनियों द्वारा दिए गए ऑफर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Jio का फ्री ऑफर
कोविड 19 रिलीफ ऑफर के तहत सबसे पहले रिलायंस जियो ने अपने ऑफर की घोषणा की थी। कंपनी ने ऐलान किया था कि वह अपने जियो फोन यूजर्स को 300 मिनट फ्री कॉलिंग के साथ ही एक रिचार्ज कराने पर दूसरा रिचार्ज मुफ्त देगी। मतलब अगर जियो फोन ग्राहक 75 रूपए का 28 दिनों वाली वैलिडिटी का प्लान रिचार्ज करता है तो उसे 75 रूपए वाला ही एक और प्लान मुफ्त में मिलेगा, जिसे ग्राहक पहला रिचार्ज खत्म होने के बाद इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio Prepaid SIM को पोस्टपेड में ऐसे बदलें, जानें घर बैठे पोर्ट करने का सबसे आसान तरीका

Airtel का फ्री ऑफर
एयरटेल अपना ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए 5.5 करोड़ से ज्यादा लो-इनकम वाले ग्राहकों को 49 रुपए का रिचार्ज पैक फ्री देने का ऐलान किया था। इसके अलावा कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को 79 रुपये वाले रिचार्ज में डबल फायदे दे रही है। एयरटेल इन दोनों फायदों को इस सप्ताह में जारी कर देगी। आपको बता दें कि 45.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक के साथ कंपनी साउथ एशिया और अफ्रीका के 18 देशों में भी अपना कारोबार फैला चुकी है।

Vodafone idea का फ्री ऑफर
वोडाफोन आइडिया (VI) ने अपने छह करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपए का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि कम आय वाले लोगों अगर 79 रुपए वाला रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें इस पर करीब दोगुना लाभ दिया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, VI वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले छह करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक निशुल्क उपलब्ध कराएगी। खास फायदों के तौर पर वन टाइम ऑफर वाले इस प्लान के जरिए लो इनकम ग्रुप वाले यूजर्स पर भारत में करीब 2,940 मिलियन रुपये का खर्च कर रही है। इसे भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता मंथली प्रीपेड रिचार्ज, सबकुछ मिलेगा फ्री
BSNL का फ्री ऑफर
BSNL ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह प्रभावित प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के प्लान की वैधता को 31 मई तक बढ़ा रही है। इसका मतलब बिना रिचार्ज के यूजर्स को 2 महीने तक फ्री सेवाएं मिलेंगी। इस एक्सटेंशन के लिए यूजर्स को एक भी रुपए की कीमत नहीं चुकानी होगी। वैलिडिटी एक्सटेंशन के अलावा यूजर्स को 100 मिनट की फ्री कॉलिंग का बेनेफिट्स मिलेगा। अगर आपका प्लान 1 अप्रैल या उसके बाद खत्म हो गई थी तो आपको दो महीने की फ्री कॉलिंग मिलेगी।



















