
Reliance Jio मार्केट में मौजूद दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हुए यूजर्स के दिलों पर राज कर रही है। टेलीकॉम कंपनी जियो के प्लान्स की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें प्रीपेड यूजर्स के साथ ही पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी अलग-अलग प्राइस रेंज के प्लान मौजूद हैं। ग्राहकों को शुरुआत में मुफ्त और बाद में बेहद किफायती दामों में डेटा उपलब्ध कराने वाली जियो के पास इस समय ऐसे कई प्लान हैं जो कम कीमत में भी शानदार लाभ के साथ आते हैं। ऐसे ही सबसे सस्ते मंथली प्लान के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं। जियो के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डाटा बेनिफिट मिलता है। आइए आगे जानते हैं इस रिचार्ज के बारे में सबकुछ।
Jio 129 रुपए वाला रिचार्ज
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह जियो का 129 रुपए वाला प्रीपेड प्लान है। यह कंपनी की लिस्ट में शामिल सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान है। अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने वाले लोगों में से हैं तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। आइए आगे जानते हैं कि इस रिचार्ज प्लान में आपको कितना डाटा, कॉलिंग और दूसरे लाभ मिलेेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs BSNL Vs Vi: सबसे सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान की जंग, जानें कौन है बेस्ट

मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
Jio के 129 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में अधिकतम 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना Jio नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही 300 मुफ्त SMS पैक ऑफर किया जाता है। इसके अलावा Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio ला रहा Smartphone
बता दें कि हाल ही में खबर मिली थी कि रिलायंस जियो इस महीने ही यानि मई में अपना सस्ता स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतार देगी। यह स्मार्टफोन टेक ब्रांड itel के साथ मिलकर बनाया जाएगा तथा Jio Smartphone बेहद ही कम प्राइस में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Jio के 250 रुपए से भी कम कीमत वाले 3 प्लान, देंगे हर दिन 2GB तक डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
Jio Smartphone का निर्माण रिलायंस जियो और आईटेल द्वारा मिल कर जाएगा। इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों का लक्ष्य कम कीमत वाला अफॅार्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतारना है और इस नए Jio Exclusive Smartphone के जरिये दोनों कंपनी अपने इसी मकसद को पूरा करेंगी। जियो स्मार्टफोन के जरिये उन मोबाइल उपभोक्ताओं को टारगेट किया जाएगा जो मौजूदा वक्त में फीचर फोन चला रहे हैं। यानि फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन यूजर में बदलने के उद्देश्य के साथ यह जियो एक्सक्लूसिव आईटेल इंडिया में लाॅन्च किया जाएगा।






















