
अगर आप भी डेली कॉलिंग से ज्यादा अपने फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है कि आपके डाटा की खपत भी ज्यादा ही होगी। अक्सर डाटा ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के साथ ऐसा होता है कि वह अपनी डेली डाटा लिमिट खत्म कर बैठते हैं और फिर या तो डाटा पैक रिचार्ज कराते हैं या फिर अगले दिन का इंतजार करते हैं जब उन्हें दूसरे दिन का डाटा मिलेगा। लेकिन, अगर मोबाइल डाटा दिन खत्म होने से पहले ही आपका साथ छोड़ देता है तो हम आपको आज Vi का ऐसा प्लान बताने वाले हैं जो Jio के 444 रुपए वाले प्लान से भी बेस्ट और ज्यादा डाटा देता है। इस लेख में हमने Vi के 449 रुपए वाले प्लान की तुलना Jio के 444 रुपए वाले प्लान से की है। कीमत तो बेशक वोडाफोन आइिया का प्लान 5 रुपए महंगा है लेकिन, बेनिफिट्स देख आप ही कहेंगे कि जियो का प्लान तो इसके आगे चीनी कम है। आइए आगे आपको हम इन प्लान्स के बीच का अंतर समझाते हैं।
Jio का 444 रुपए वाला प्लान
- रिलायंस जियो के 444 रुपये वाला प्लान रोज 2 जीबी डाटा के साथ आता है।
- यह 56 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को कुल 112 GB डाटा मिल जाता है।
- डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं।
- प्लान में JioTv और JioCinema जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अलावा कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है।

Vi का 449 रुपए वाला प्लान
- Vodafone Idea के 449 Plan में डेली 4 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है।
- इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस हिसाब से यह प्लान कुल 224 जीबी डाटा मिलता है।
- जियो की तरह ही वाआई इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस देता है।
- यूजर्स को इस प्लान के साथ बिंज ऑल नाइट यानी आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सर्फिंग, स्ट्रीमिंग या कुछ भी शेयर कर सकते हैं और इसकी अच्छी बात यह है कि आपके पैक से डाटा नहीं कटेगा।
- प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर (Weekend Data Rollover)Vi Movies और वाआई टीवी का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
किस प्लान में ज्यादा फायदा
यह तो हम शुरू में ही बता चुके हैं कि आपको 5 रुपए एक्सट्रा देकर वोडाफोन आइडिया के प्लान में ही ज्यादा फायदा होगा। वोडाफोन आइडिया के प्लान में जियो के रिचार्ज से ज्यादा डाटा, डाटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट का लाभ मिलेगा।





















