Samsung Galaxy Z Flip 3 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, लॉन्चिंग से पहले जाने क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

कुछ दिनों पहले Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। इसके जरिए इन दोनों डिवाइस की मुख्य डिजाइन एलिमेंट के बारे में जानकारी लीक हुई थी। अब टेक पब्लिकेशन GizNext ने अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 के रेंडर शेयर किए हैं। इन रेंडर में सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही रिपोर्ट में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बार में भी बताया गया है। इन रेंडर से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग के Galaxy Z Flip 2 से कितना अलग होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए हैं लेकिन कई छोटे-छोटे बदलाव किए हैं। Samsung अपने अपकमिंग Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफ़ोन से अगस्त में पर्दा उठाएगा।

Samsung Galaxy Z Flip 3 डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में पहले की तरह 6.7-इंच का FHD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही बाहर की ओर पहले से बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका साइज 1.9-इंच होगा। पहले वाले फ्लिप फोन में सैमसंग ने 1.1-इंच का डिस्प्ले दिया था। इसके साथ ही इस रेंडर में दिखता है कि इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी नहीं है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि इस फोन में पहले से बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : WhatsApp के मल्टी डिवाइस फीचर को लेकर आई ये नई जानकारी, मैसेज और कॉल होंगे एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड

इस फोन में पहले ही तरह की पावर बटन, वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vodafone Idea ने पेश किया 128 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, 28 दिन तक मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Samsung Galaxy Z Flip 3 कीमत (संभावित)

Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 1,400 डॉलर (करीब 1,04,000 रुपये) हो सकती है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन डार्क ग्रीन, लाइट पर्पल, बींग, ग्रे, ब्लैक, पिंक, डार्क ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : देखें कैसा होगा अपकमिंग OnePlus Nord 2 का डिजाइन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here