
इस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) काफी समय से अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर काम कर रहा है। यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए कंपनी अपने ऐप में नए-नए फीचर्स को एड कर रही हैं। वहीं, ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनपर काम किया जा रहा है। इन सबके बीच कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आई है। इस नए फीचर के जरिए व्हाट्सएप यूजर्स किसी भी ग्रुप वीडियो या वॉइस कॉल को छूट जाने के बावजूद जॉइन कर पाएंगे। इस अपडेट के जरिए यूजर्स चाहें तो ग्रुप कॉल को बीच से छोड़कर जा सकते हैं और फिर से भी जुड़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए कॉल का जारी रहना जरूरी है। व्हाट्सएप ने नया ग्रुप कॉल फीचर सोमवार से एंडरॉयड और आईओएस के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो कि घीरे-धीरे सभी डिवाइस में अपडेट के माध्यम से आ जाएगा।
Joinable Group Calls फीचर
व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया फीचर आ जाने से यूजर्स पर इस बात का दबाव नहीं रहेगा कि ग्रुप कॉल आते ही आपको इससे जुड़ जाना है। इस फीचर के आने से पहले अगर आप कोई व्हाट्सएप की ग्रुप वीडियो या वॉइस कॉल मिस कर देते थे तो आप खुद इसमें जॉइन नहीं हो सकते थे। हालांकि कॉल से जुड़ चुके मेंबर्स को नया मेंबर जोड़ने की सुविधा जरूर मिलती थी। इसे भी पढ़ें: WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो

ऐसे जॉइन करें व्हाट्सएप पर मिस हुई ग्रुप कॉल
अब अगर व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल मिस हो जाता है तो आपको एक नया ऑप्शन मिलेगा। अगर वह ग्रुप कॉल अभी भी चल रही होगी, तो व्हाट्सएप के Call log में आपको Tap to join ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप ग्रुप कॉल से जुड़ जाएंगे। व्हाट्सएप ने एक नई call info स्क्रीन भी तैयार की है जो यूजर्स को बताएगा कि किस यूजर ने इनवाइट करने के बावजूद कॉल ज्वाइन नहीं की। ग्रुप कॉल आने पर आपको ignore और Join के दो ऑप्शन भी दिखाई देंगे।

WhatsApp ने 20 लाख से ज्यादा इंडियन यूजर्स को किया बैन
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि इनमें से 95% से अधिक प्रतिबंध ऑटोमेटड मैसेज, बल्क मैसेजिंग या स्पैम मेसेज का अनऑथोरिजड उपयोग करने वाले लोगों पर लगाया गया है। बता दें कि दुनियाभर में व्हाट्सएप ने इस महीने करीब 80 लाख अकाउंट्स को बैन किया है, जिसमें से लगभग 20 लाख इंडिया यूजर्स के हैं। व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 15 मई से 15 जून के बीच टोटल 345 शिकायतें मिलीं थीं। इसे भी पढ़ें: अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका
इन शिकायतों में से 70 अकाउंट सपोर्ट, 204 बैनड अपील, 8 सुरक्षा मुद्दे और 43 प्रोडक्ट सपोर्ट से संबंधित थीं। हालांकि, इन टोटल 345 शिकायतों में से WhatsApp ने 63 बैन अपीलों पर कार्रवाई की है। इन कार्रवाई का नतीजा है अकाउंट्स का बैन होना।




















