Xiaomi का कैमरा सेंट्रिक Mi CC11 स्मार्टफोन TENAA पर हुआ लिस्ट, ये होंगी खूबियां

Join Us icon

Xiaomi इन अपनी Mi CC सीरीज़ के नए स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी ने Mi CC सीरीज़ को 2019 में लॉन्च किया था। ये कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन शानदार कैमरा फ़ीचर्स के साथ आते हैं। इससे पहले शाओमी ने पिछले साल 2020 में Mi CC सीरीज़ को लॉन्च नहीं किया था। खबरों की माने तो Xiaomi इन दिनों Mi CC series के दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ये दो स्मार्टफोन Mi CC11 और Mi CC11 Pro के नाम से पेश किये जा सकते हैं। इसके साथ ही Mi CC11 series के स्मार्टफोन्स की कीमत भी लीक हो गई है। यहां हम आपको Mi CC11 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं। ये स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किए गए हैं।

Mi CC11 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi CC11 को मॉडल नंबर 2107119DC के साथ चीन के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म TENAA पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए Mi CC11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुए हैं। TENAA की लिस्टिंग की माने तो Mi CC11 स्मार्टफोन को 5G और 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में GPS भी दिया जाएगा। TENAA लिस्टिंग में सामान्यत: स्मार्टफोन की फोटो भी पोस्ट किया जाता है। लेकिन इस लिस्टिंग में Mi CC11 को फोटो पोस्ट नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में Mi CC11 की इमेज अपलोड की जा सकती है। यह भी पढ़ें : Amazon Prime Day : iQOO 7 नया ऑरेंज कलर वेरिएंट सेल पर आएगा, जानें कीमत और खूबियां

अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक, Mi CC11 स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। शाओमी के अपकमिंग कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो यूनिट दिया जा सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये Qualcomm Snapdragon 778G या फिर Snapdragon 780G प्रोसेसर के साथ पेश किए जा सकते हैं। Mi CC11 स्मार्टफोन के बारे में आने वाले दिनों में और भी जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन लाल रंग में भी हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus Nord vs Nord CE कौन-सा स्मार्टफोन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here