
Google ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Pixel 6 series के स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाते हुए इनके कुछ फीचर शेयर किए हैं। कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च करने वाली है। इन स्मार्टफोन में अंतर सिर्फ डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल का होगा। गूगल ने बैटरी कैपेसिटी और कई दूसरी जानकारी फिलहाल रिवील नहीं की हैं। माना जा रहा है कि Google सितंबर में आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में इन दोनों स्मार्टफ़ोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, क़ीमत और उपलब्धता की डिटेल शेयरकरेगा। फिलहाल रिपोर्ट्स की माने तो गूगल के नए पिक्सल फोन आठ देशों में लॉन्च किए जाएंगे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
Google Pixel 6 क्या भारत में नहीं होगा लॉन्च?
Google ने अपने Pixel 6 series से पर्दा उठा दिया है। गूगल के नए स्मार्टफोन इस साल के अंत तक कुछ सलेक्टेड मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो नए पिक्सल स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए नहीं आएंगे। XDA की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन आठ इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए आएंगे। इनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ताइवान जैसे देश शामिल है।
![]()
Pixel A-series का फोन हो सकता है लॉन्च
Google ने फिलहाल ये लिस्ट ऑफिशियली शेयर नहीं की है। संभव है कि कंपनी कुछ और डिटेल के साथ आगे आगे आएगी। बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने भारत में अपने फ्लैगशिप Pixel 4 और Pixel 5 सीरीज पेश नहीं किए थे। ऐसे में Pixel 6 series का भारत में लॉन्च न होना चौंकाने वाला नहीं है। माना जा रहा है कि Google भारत में Pixel 5a या फिर Pixel A-series को कोई दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि गूगल की ओर से फिलहाल ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स
नए Google स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट Android 12 पर रन करते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन गूगल के कस्टम चिपसेट Google Tensor के साथ पेश किए गए हैं। इस चिपसेट के बारे में गूगल ने फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। Google का कहना है कि ये चिपसेट पावरफुल AI और मशीन लर्निंग (ML) के साथ पेश किए गए हैं, जो कैमरा, स्पीच रिकॉग्नाइज और दूसरे फीचर्स का एक्सपीरियंस पहले के मुक़ाबले काफ़ी बढ़ा देंगे। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन भारत में इस कीमत पर होंगे लॉन्च
Pixel 6 में डुअल कैमरा सेटअप और Pro वर्जन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल कैमरा रेजलूशन की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Google ने कंफर्म किया है कि Pixel 6 Pro में टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। अपकमिंग Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-inch Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 Pro में 6.7-inch QHD+ 120Hz AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों फोन में सेल्फी कैमरा पंच होल कटआउट और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Amazon और Flipkart पर फिर से आ रही धमाकेदार सेल, स्मार्टफ़ोन पर मिलेगा ज़बरदस्त डिस्काउंट





















