
इंडिया की मोबाइल फोन मार्केट में आज भी फीचर फोन की डिमांड काफी अच्छी है। दरअसल, भारतीय बाजार में एक बड़ी आबादी अब भी स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल पसंद करती है। वहीं, जब भी फीचर फोन की बात आती है तो Nokia का जिक्र जरूर होता है। ऐसे में अगर आप भी शौकिया तौर पर या जरूरत के लिए नोकिया के सस्ते फीचर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको नोकिया के 5 शानदार फीचर फोन के बारे में बताएंगे, जो सस्ते होने के बाद भी शानदार फीचर्स से लैस हैं। इसके अलावा इन फोन में से मौजूद कुछ डिवाइस 4G की पावर से लैस है जो कि सीधे तौर पर JioPhone और JioPhone 2 को कड़ी चुनौती पेश करते हैं।
Nokia 110 4G
Nokia 110 4G फोन की कीमत भारत में 2,799 रुपए है। फोन खरीद के लिए Nokia.com और Amazon.in पर उपलब्ध है। वहीं, अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1.8 इंच QQVGA (120×160 पिक्सल) कलर डिसप्ले, Unisoc T107 प्रोसेसर और 128 एमबी रैम और 48 एमबी स्टोरेज मौजूद है। साथ ही फोन में 0.8 मेगापिक्सल का QVGA रियर कैमरा मौजूद है। यह फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

नोकिया 110 4जी फोन में पावर बैकअप के लिए 1,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 4जी नेटवर्क पर 5 घंटे तक का टॉक-टाइम देती है। इसके अलावा, इसमें आपको 16 घंटों तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 13 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। नोकिया 110 4जी में FM रेडियो वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ आता है। नोकिया के फोन में वीडियो प्लेयर, एमपी3 प्लेयर और 3 इन 1 स्पीकर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio की राह पर चली Nokia, कुछ ऐसे जीतेगी भारतीयों का भरोसा
Nokia 215 4G
भारत में Nokia 215 4G की कीमत 2,799 रुपए है। डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 215 4जी में 2.4 इंच एलसीडी डिस्प्ले और मोटे बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, वायरलेस एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और फ्लैशलाइट मौजूद है। साथ ही फोन में आपको 4G TD-LTE VoLTE कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ सपोर्ट और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी 1,150mAh की है, जो रीमूवेबल है।

इस फोन के साथ आपको फिज़िकल टी9 कीबोर्ड मिलेगा। फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा पुरानी याद दिलाने के लिए नोकिया ने इस फोन में क्लासिक स्नेक गेम भी दिया है। हालांकि, नोकिया 215 4जी किसी प्रकार के कैमरे के साथ नहीं मिलेगा।
Nokia 225 4G
नोकिया 225 क्लासिक ब्लू और मेटैलिक सैंड व ब्लैक कलर में आता है। यह फोन फ्लिपकार्ट और नोकिया स्टोर पर 3,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 2.4 इंच एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4G TD-LTE VoLTE कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ सपोर्ट और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी 1,150mAh की है, जो रीमूवेबल है। साथ ही डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक, वायरलेस एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और फ्लैशलाइट मौजूद है।

नोकिया 225 4जी फोन में VGA स्नैपर मौजूद है। इस फोन के साथ आपको फिज़िकल टी9 कीबोर्ड मिलेगा। फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नोकिया इस डिवाइस में क्लासिक स्नेक गेम को दिया गया है।
Nokia 150 2020
नोकिया 150 (2020) का दाम 2,399 रुपए है। यह हैंडसेट स्यान, ब्लैक और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को बड़े रिटेलर्स और Nokia.com पर खरीदा जा सकता है। नोकिया 150 (2020) में 2.4 इंच QVGA कलर डिस्प्ले है। फोन में फिजिकल कीबोर्ड और नेविगेशन बटन दिए गए हैं। हैंडसेट में MTK CPU है। इसके अलावा फोन में रैम और स्टोरेज 4MB है।

साथ ही नोकिया के इस फोन में 1020mAh रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 19.4 घंटे तक टॉक टाइम और 23.4 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसके अलावा फोन के रियर पर फ्लैश के साथ VGA कैमरा मिलता है और यह 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपॉर्ट करता है। इस फोन में MP3 प्लेयर और ब्लूटूथ 3.0 कनेक्टिविटी के लिए दिए गए हैं। नोकिया 150 (2020) का डाइमेंशन 132×50.5×15 मिलीमीटर और वज़न 90.54 ग्राम है।
Nokia 5310
नोकिया 5310 की कीमत 3,449 रुपए है। इस फीचर फोन में 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और फिजिकल कीपैड दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन डुअल सिम और सिंगल सिम विकल्प के साथ आता है। इसके साथ ही नोकिया 5310 फोन में मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर और 8 एमबी रैम है। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”

यह फोन नोकिया सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 एमबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के ज़रिए बढ़ाना संभव है। इसके अलावा इसमें 1,200 एमएएच की रीमूवल बैटरी दी गई है। इसके बारे में 7.5 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। Nokia 5310 में वीजीए कैमरा के साथ फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा इसमें एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो का भी सपोर्ट मिलेगा। 123.7 x 52.4 x 13.1 मिलीमीटर माप के साथ इस फीचर फोन का वज़न 88.2 ग्राम है।





















