Jio के साथ मिलकर Nokia ने दिया बड़ा सरप्राइज, इंडिया में लॉन्च किया कम दाम वाला Nokia C20 Plus

Join Us icon

HMD Global ने सोमवार को भारत में अपनी Nokia C-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। सी-सीरीज के अंदर Nokia C20 Plus, Nokia C30 और Nokia C01 Plus पेश किए गए हैं। हालांकि, नोकिया सी20 प्लस जहां आज से देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन, नोकिया सी30 और और सी01 प्लस की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी साने नहीं आई है। साथ ही कंपनी ने नोकिया सी 20 प्लस फोन को खासतौर पर Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। आइए आगे आपको Nokia C20 Plus की पूरी जानकारी देते हैं।

Nokia को मिला Jio का साथ

फोन को एक्सक्लूसिव जियो ऑफर के साथ पेश किया गया है। इस ऑफर के तहत फोन को 1000 रुपए या फिर 10 प्रतिशत छूट के साथ लिया जा सकता है। वहीं, JioExclusive प्रोग्राम के तहत 4,000 रुपये अतिरिक्त बेनिफिट भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस ऑफर के तहत PharmEasy पर सभी दवाइयों पर 1000 रुपये, म्य्न्त्रा पर 500 रुपये, मेकमायट्रिप से पहली फ्लाइट बुकि करने पर 1,500 रुपये और OYO पर 1 हजार रुपये का फायदा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती

https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-could-succeed-in-feature-phone-segment-in-india-after-4g-smartphone-jiophone-next-sale/
nokia could succeed in feature phone segment in india after 4g smartphone jiophone next sale

फोन खराबा होने पर बदले में मिलेगा नया नोकिया फोन

इसके अलावा नोकिया ने नए फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दी जा रही है।  अगर 1 साल के अंदर फोन में किसी तरह की हार्डवेयर खराबी होती है तो कंपनी पुराने फोन को बदलकर नया फोन देगी। इसके लिए चार्ज किया जाएगा या नहीं इस बात की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

6 new Nokia phone X20 X10 G20 G10 C20 C10 launched specs Price sale offer

Nokia C20 Plus का प्राइस

नोकिया सी20 प्लस के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए जबकि 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। फोन को आज से देशभर के लीडिंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, जियो स्टोर्स, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स व नोकिया की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकेगा। फोन ओशन ब्लू और डार्क ग्रे कलर में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio की राह पर चली Nokia, कुछ ऐसे जीतेगी भारतीयों का भरोसा

nokia-c20-plus-launch-price-specs

Nokia C20 Plus की स्पेसिफिकेशन

नोकियी सी20 प्लस में 6.5-इंच (1600 × 720 पिक्सल) एचडी+ वी-नॉच दिया गया है। साथ ही फोन की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और यह एक LCD स्क्रीन है। वहीं, फोन में 1.6GHz ऑक्ट-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है जो कि बेहतर ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU से लैस है। साथ ही फोन में 3GB रैम और 32GB (eMMC 5.1) स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है, जिससे मैमोरी को 256GB तक कर सकते हैं।

nokia-c20-plus-launch

फोटोग्राफी के लिए नोकिया सी20 प्लस में कुल तीन कैमरे आपको मिलेंगे। इसमें से दो रियर पर और एक फ्रंट पर दिया गया है। रियर पर मौजूद कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”

Android 11 Go एडिशन पर पेश किया गए नोकिया सी20 प्लस डुअल सिम (nano + nano + microSD), 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो है। साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इस लो बजट फोन में पावर बैकअप के लिए 4950mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here