एयरटेल और आ​इडिया से दोगुना ज्यादा स्पीड दे रहा है जियो : ट्राई

Join Us icon

अपने अनलिमिटेड 4जी डाटा प्लान के चलते एक ओर जहां जियो को लोगों ने हाथों हाथ खरीदा था, वहीं कुछ की समय बाद इसकी डाटा स्पीड को लेकर सवाल उठाए जाने लगे थे। लेकिन अपने यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए जियो ने अपनी सर्विस के सकारात्मक बदलाव किए और इसी के चलते ट्राई द्वारा जारी 4जी डाटा स्पीड के आज जियो अव्वल स्थान पर आई है।

भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई ने तमाम टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों द्वारा दी जा रही 4जी इंटरनेट डाट स्पीड का परख कर एक लिस्ट जारी की है। ट्राई की इस लिस्ट में जियो को सबसे ज्यादा रिमार्क मिले हैं, यानि की भारत सबसे तेज 4जी इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों में रिलायंस जियो सबसे अग्रणीय है।

net-speed

ट्राई की इस सूची में आइडिया और एयरटेल की डाटा डाउनलोड स्पीड जियो के मुकाबले दो फीसदी तक कम पाई गई है। ट्राई के अनुसार जियो नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड जनवरी में 17.42 एमबीपीएस तथा उसके बाद 16.48 एमबीपीएस तक रही है जो अन्य कंपनियों से कहीं ज्यादा बेहतर है।

इस स्पीड से एक मूवी को पांच मिनट से भी कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है। ट्राई की लिस्ट में जियो के बाद 8.33 एमबीपीएस के साथ आइडिया सेल्युलर दूसरे तथा 7.66 एमबीपीएस स्पीड के साथ एयरटेल तीसरे स्थान पर है।

वहीं, वोडाफोन 5.66 एमबीपीएस और बीएसएनएल 2.89 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड सपोर्ट कर रहा है।