
iQOO ने कल इंटरनेशनल टेक मार्केट में अपने अभी तक के सबसे महंगे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये मोबाइल फोन iQOO 8 और iQOO 8 Pro नाम के साथ आए हैं जिन्हें सबसे सबसे पहले आईक्यू की होम मार्केट यानी चीन में पेश किया गया है। अटरेक्टिव लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले और 120W ultra-fast flash charging सपोर्ट करते हैं। आईक्यू 8 प्रो की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक करके) जान सकते हैं तथा आईक्यू 8 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।
iQOO 8 स्पेसिफिकेशन्स
आईक्यू 8 स्मार्टफोन को 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2376 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। iQOO 8 स्मार्टफोन की डिसप्ले की खासियत है कि इसके कंपनी ने dual pressure sensing और dual X-axis linear motors से लैस कर बाजार में उतारा है।

iQOO 8 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का ताकतवर 888 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है जो LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Helio G88 चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
फोटोग्राफी के लिए आईक्यू 8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल वाल प्राइमरी Sony IMX598 सेंसर मौजूद है जो गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इसी तरह iQOO 8 एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO 8 डुअल सिम सपोर्ट करता है जो 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE पर काम करती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,350एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120वॉट अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। इन नए आईक्यू फोन का डायमेंशन 159.06x 75.14x 8.72एमएम और वज़न 209.5 ग्राम है।
iQOO 8 की कीमत
आईक्यू 8 का 8GB RAM + 128GB storage वाला वेरिएंट 3799 yuan में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 43,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 4199 yuan में बाजार में उतारा गया है तथा यह दाम इंडियन करंसी अनुसार 48,00 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में यह आईक्यू फोन standard white और Black striped कलर में उतारा गया है जो 24 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















