
इंडियन टेलीकॉम बाजार में सभी कंपनियां यह भलिभांति समझ चुकी है कि जो सबसे कम कीमत वाले सस्ते प्लान्स व बेनिफिट्स लेकर आएगा, भारतीय यूजर उसे ही चुनेंगे। Airtel India, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) सभी की यही कोशिश रहती है कि अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत पर अधिक फायदें दिए जाएं ताकि मोबाइल यूजर उनके नेटवर्क से जुड़े रहे। लेकिन इन दिनों कई मुश्किलें झेल रही वोडाफोन आइडिया ने अपने उपभोक्ताओं को एक और बड़ा दिया है। Vodafone Idea ने अपने सबसे सस्ते 49 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है।
Vi द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम की जानकारी हमें इंडियाटूडे की रिपोर्ट के जरिये मिली है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि पिछले दिनों टेलीकॉम कंपनी एयरटेल इंडिया ने भी अपने 49 रुपये वाले टैरिफ प्लान को इंडिया में बंद कर दिया था, वहीं अब एयरटेल के बाद वोडफोन आइडिया ने भी सख्त कदम उठाते हुए अपने इस सस्ते प्लान पर ताला लगा दिया है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि वीआई ने कंपनी की कॉस्ट को कम करने के लिए अपने इस सस्ते प्लान को कई सर्किल्स में बंद किया है।

Vi 49 रुपये प्लान
प्राप्त जानकारी अनुसार Vodafone Idea ने देश के कई सर्किल्स में इस प्लान को बंद कर दिया है लेकिन महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में फिलहाल यह टैरिफ प्लान उपलब्ध है। यह एक प्रीपेड प्लान है और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो Vi ने इसे दो सप्ताह यानी 14 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया था। इस प्लान में 38 रुपये का टॉकटाईम दिया जाता था जिसके साथ 100एमबी इंटरनेट डाटा भी मिलता था।

30 दिन की वेलिडिटी वाला बेस्ट प्लान
Vodafone Idea के 30 दिनों वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 267 रुपये है। यहां पर यह समझना बेहद जरूरी है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के अधिकांश प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं लेकिन हम 30 दिन वाले प्लान की बात कर रहे हैं। 267 रुपये वाले इस प्लान में आपको 25GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज का 100 एसएमएस भी दिया जाता है। रही बात दूसरी सर्विसेज की तो वीआई मूवी एंड क्लासिक टीवी एक्सेस दिया जाता है। बाकी कंपनी द्वारा कोई भी अतिरिक्त ओटीटी सर्विसेज उपलब्ध नहीं है।





















