
Samsung Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और हैंडसेट अमेज़न के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिसके लिए एक माइक्रोसाइट बना दी गई है। इस साइट पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ। वहीं, दूसरी ओर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी देश में जल्द गैलेक्सी M52 5G को भी पेश करेगी। हालांकि, अभी इस डिवाइस की लॉन्च डेट की घोषणा होना बाकि है। वहीं, अब, 91mobiles ने विशेष रूप से लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी M32 5G और गैलेक्सी M52 5G की फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल कर ली है। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री इंसाइडर इशान अग्रवाल ने दी है। आइए आगे जानते हैं सैमसंग के इन अपकमिंग दो 5G फोन के बारे में सबकुछ।
Samsung Galaxy M52 5G specifications
सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में 6.7-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले होगा जो कि 2,400 X 1,080 पिक्सल सक्रीन रिजोल्यूशन से लैस होगा। इसके अलावा स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर मिलेगी। वहीं, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट और 11 5G बैंड सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही बॉक्स के अंदर एक 15W चार्जर होगा, हालांकि चार्जिंग स्पीड फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इन सबके अलावा फोन में नॉक्स 3.7 के साथ सिक्योर फोल्डर सपोर्ट के साथ एक क्विक स्विच और कंटेंट सुझाव भी होंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G इंडिया में इस महीने होंगे लॉन्च, कर लें तैयारी

सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी सेंसर, f / 2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f / 2.4 अपर्चर वाला 5MP का डेप्थ कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP (f/2.2 अपर्चर) स्नैपर दिया जाएगा।
फोन 6GB या 8GB रैम और 128GB स्टोरेज पैक करेगा जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका साइडज 164 x 76 x 7 मिमी और माप 175 ग्राम होगा। इतना ही नहीं फोन के एंडरॉयड 11-आधारित वनयूआई 3.1 कस्टम स्किन पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ लेटेस्ट Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन, Xiaomi – Realme को देगा चुनौती

Samsung Galaxy M32 5G specifications
हमें मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी में 6.5 इंच का टीएफटी इन्फिनिटी-वी एचडी+ डिसप्ले होगा, जिसमें 1,600 X 720 पिक्सल रिजोल्यूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर और संभवत: 60Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी। इसके अलावा फोन MediaTek डाइमेंसिटी 720 पर काम करेगा, जिसमें 12 5G बैंड सपोर्ट दिया जाएगा।
इतना ही नहीं फोन एंड्रॉइड 11 आधारित वनयूआई 3.1 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करेगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो गैलेक्सी M32 5G 48MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी कैमरा, 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP (f/2.4) डेप्थ कैमरा और 2MP (f /2.4) मैक्रो लेंस। होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 13MP (f/2.2) स्नैपर है। गैलेक्सी M32 5G में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।





















