
Vivo ने कल 9 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप Vivo X70 series की चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन दमदार स्मार्टफोन X70, X70 Pro और X70 Pro Plus को लॉन्च किया है। तीनों ही स्मार्टफोन को कंपनी पिछले साल के मुकाबले अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। इसमें से कुछ अपग्रेड कैमरा डिपार्टमेंट में किए गए हैं। Vivo ने कंफर्म किया है कि तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 13 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। वीवो जल्द ही भारत में भी इन्हें पेश करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको Vivo X70 series के इंडिया लॉन्च और कीमत के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।
Vivo X70 series भारत में कब लॉन्च होगी?

Vivo की फ्लैगशिप X70 सीरीज भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च की जाएगा। Vivo X70 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वीवो इंडिया ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि टिपस्टर योगेश ने दावा किया है कि Vivo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अगला दावा Vivo X70 series की कीमत को लेकर किया है।
Vivo X70 series की कीमत
वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X70 स्मार्टफोन को भारत में 37,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल को 49,990 रुपये और X70 Pro Plus स्मार्टफोन को 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।Vivo X70 series की चीन में कीमत X60 series से ज़्यादा है। वीवो इंडिया ने फ़िलहाल इन स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। यह भी पढ़ें : Samsung की बड़ी प्लानिंग, 600MP कैमरा सेंसर पर कर रहा काम, DSLR की होगी छुट्टी
Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह कैमरा 360-डिग्री हॉरिजेंटल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में कस्टम-डेवलप V1 चिप के साथ पेश किया गया है जो कि बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo2 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB RAM के साथ होगा लॉन्च
Vivo X70 series की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के लिए यहाँ क्लिक करें।



















