एयरटेल ने लॉन्च किया इंटरनेट टीवी बॉक्स जिसमें देख सकते हैं 500 से ज्यादा सैटलाइट्स चैनल्स

Join Us icon

भारती की प्रमुख मोबाइल और डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने आज भरतीय बाजार में इंटरनेट टीवी सर्विस का लॉन्च किया है। कंपनी ने एक हाईब्रीछ सेट टॉप बाक्स पेश किया है जिसके माध्यम से आप अपने पुराने टीवी पर ​भी इंटरनेट टीवी का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं यह सेट टॉप बॉक्स बेहद ही उपयोगी है और इसमें आप अपने टीवी पर एंडरॉयड चला सकते हैं। लॉन्च के दौरान एयरटेल ने यह दावा किया कि यह एंडरॉयड पर कार्य करने वाला भारत का पहला इंटरनेट टीवी है। एयरटेल का यह इंटरनेट टीवी बॉक्स फिलहाल आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।

जियो का धमाका: 309 रुपये में तीन महीने तक फ्री 4जी डाटा

एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए इस सेटटॉप बॉक्स के लिए जरूरी नहीं है कि आपके घर में एयरटेल का ही इंटनलेट हो बल्कि किसी भी 4एमबीपीएस स्पीड वाले ब्रॉडबैंड सेवा से इसे जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं आप इमसें 500 से भी ज्यादा सैटलाइट चैनल्स का उपयोग कर सकते हैं।

आज कल के स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स की तरह एयरटेल के इस बॉक्स में भी आप टीवी शोज को पाउस, रिकॉर्ड और रिवाइंड कर सकते हैं। वहीं इसमें आप चाहें तो इसमें मल्टीमीडिया कॉन्टेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसमें इंटरनल मैमोरी नहीं है लेकिन आप मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसमें 4के मल्टीमीडिया कंटेंट सपोर्ट है।

एयरटेल का यह स्मार्टबॉक्स वाईफाई से कनेक्ट होता है और इसमें आप मोबाइल से कॉटेंट को टीवी पर कास्ट भी कर सकते हैं। भारतीय बाजार में एयरटेल इस इंटरनेट टीवी बॉक्स की कीमत 4,999 रुपये है और इसमें तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इतना ही नहीं यदि आप 7,999 रुपये चुकाते हैं तो आपको साल भर का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।