Vodafone Idea ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी, आप भी जीत सकते हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप, आईपैड और स्पोर्ट्स बाइक

Join Us icon

भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने ‘प्ले अलॉन्ग’ का दूसरा एडिशन लॉन्च किया है। यह एक लोकप्रिय Vi ‘Play Along’ Concept है जो कि इससे पहले भी पेश किया जा चुका है। इसलिए इसे दूसरा एडिशन कहा जा रहा है। इस ऑफर के माध्यम से यूजर्स को पुरस्कार के तौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, आईपैड और स्पोर्ट्स बाइक दी जाएगी। Vodafone idea यूजर्स 20 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच लोगों को कई धांसू रिवार्ड्स हासिल करने का मौका दे रहा है। आइए आगे आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।

‘प्ले अलॉन्ग’

कंपनी ने वीआई ऐप पर टी 20 देखो भी, खेलो भी और जीतो भी की घोषणा की है। Vi यूजर्स अकेले या अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस गेम को खेल सकते हैं। यह गेम 26 दिनों तक चलने वाले 30 लाइव मैचों में से प्रत्येक में शानदार गिफ्ट जीतने का मौका देगा। इस गेम के लिए कंपनी ने डिज्नी+हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है ताकि Vi ग्राहकों को अपनी सुविधानुसार चल रहे क्रिकेट मैच अपने स्मार्टफोन से लाइव देख सकें। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने 5G ट्रायल में गाड़े झंडे, स्पीड के मामले में Jio-Airtel को भी छोड़ा पीछे

vodafone-idea-prepaid-plan

Vi ‘Play Along’ Concept

Vi ‘Play Along’ गेम वीआई प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे खेलने के लिए वीआई ऐप के होम पेज से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इस गेम को खेलने वाले पार्टिसिपेंटस को गेम के परिणामों की भविष्यवाणी करनी होगी जैसे कि टॉस कौन जीतेगा, क्रिकेट मैच कौन जीतेगा, अगले ओवर में वे कितने रन बनाएंगे और आदि। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone idea को सरकार की तरफ से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

मिलेंगे ये गिफ्ट

डेली मिलने वाले प्राइज की लिस्ट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, आईपैड, स्पोर्ट्स बाइक और दुबई में मुफ्त छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टिसिपेंटस अपनी लीग बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here