
Oppo को लेकर ख़बर है कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब 91Mobiles ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया है कि ओप्पो के इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में 2023 और 2024 के बीच में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही टिपस्टर योगेश बरार ने OPPO EV लॉन्च को लेकर कुछ और जानकारी शेयर की है। ओप्पो के ईवी लॉन्च की तैयारियां फ़िलहाल पहले स्टेज में है। ऐसे में लॉन्च में देरी की भी संभावनाएं हैं। ओप्पो भारत में 60,000 रुपये से कम कीमत में टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो ओप्पो का इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज, ओला, एथर और दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है। बता दें कि इन कंपनियों को ईवी टू व्हीलर की कीमत करीब करीब एक लाख रुपये है।
ओप्पो इलेक्ट्रिक कार भी करेगा लॉन्च

इसके साथ ही ओप्पो भारत में इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह इलेक्ट्रिक कार Tata Nano की तरह होगी। Tata Nano को कंपनी करीब एक लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में लगता है कि ओप्पो की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एग्रेसिव प्राइसिंग के साथ पेश की जा सकती है। ओप्पो की यह इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ पेश की जा सकती है। ओप्पो की इलेक्ट्रिक कार के बारे में कहा जा रहा है कि यह सिटी ड्राइविंग के लिहाज़ से डिज़ाइन की जा रही है। संभव है कि कंपनी TATA, MG, Asher, Ola और दूसरी कंपनियों से मुक़ाबला करने के लिए और भी मॉडल पेश कर सकती है।यह भी पढ़ें : Google Pixel 6a स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या हैं खूबियां
OPPO EV ट्रेडमार्क

OPPO बैटरी बनाने वाली कंपनियों और पार्ट्स सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही ओप्पो टेस्ला जैसी बड़ी ईवी कंपनियों को भी पार्ट्स सप्लाई करता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च से पहले कंपनी सभी सप्लाई चैन को व्यवस्थित करना चाहेगी। रियलमी और वनप्लस के बाद ओप्पो ने भी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए ट्रेडमार्क रजिस्टर कर दिया है। दिलचस्प बात है कि ओप्पो ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए साल 2018 में ही रजिस्ट्रेशन करवा दिया था। यह भी पढ़ें : OnePlus RT और OnePlus Buds Z2 भारत में दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होगी क़ीमत और खूबियां




















