
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री साल 2021 को अलविदा कहते-कहते, सस्ते टैरिफ प्लान्स को भी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea देश की तीनों प्राइवेट कंपनियों ने एक के बाद एक अपने कस्टमर्स को झटका दिया है। तीनों ने ही अपने Prepaid Plan Tariff को बढ़ा दिया है तथा मोबाइल प्लान महंगे कर दिए हैं। कुछ पुराने प्लान बंद हो गए हैं तो कुछ कम कीमत वाले प्लान्स अब वही पुराना फायदा ज्यादा दाम पर दे रहे हैं। महंगाई के दौर में दूरसंचार कंपनियों से पड़ी इस मार से बचा तो नहीं जा सकता है लेकिन हां, सस्ते और किफायती प्लान को चुनकर इसका दर्द जरूर कम किया जा सकता है। आगे हमने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते प्लान्स का जिक्र करते उनकी कीमत और फायदों की जानकारी दी है।
Reliance Jio
टैरिफ प्लान्स में नई अपडेट आने के बाद अब जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 91 रुपये का हो गया है। पहले यह जियो प्लान 75 रुपये का आता था। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यह जियो प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी की ओर से कुल 3 जीबी डाटा दिया जाता है जिसका इस्तेमाल 28 दिनों में कभी भी किया जा सकता है। इस डाटा की कोई दैनिक लिमिट नहीं है। इसी तरह Jio Rs 91 Plan में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 50 एसएमएस मिलते हैं।

Airtel
एयरटेल के सबसे सस्ते प्रीपेड टैरिफ प्लान्स में 99 रुपये का प्लान आता है। इस प्लान की कीमत पहले 79 रुपये की थी जो अब प्लान्स महंगे होने के बाद 20 रुपये बढ़कर 99 हो गई है। एयरटेल की ओर से इस प्लान में अपने यूजर्स को कुल 200 एमबी डाटा दिया जाता है जिसका यूज़ 28 दिनों के भीतर किया जा सकता है। Airtel Rs 99 Plan में कंपनी 99 रुपये का ही टॉकटाईम प्रदान करती है। प्लान में कॉलिंग अनलिमिटेड फ्री नहीं है, लिहाजा यूजर को 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से वॉयस कॉलिंग शुल्क चुकाना होगा।

Vi
वोडाफोन आइडिया का प्लान भी काफी हद तक एयरटेल जैसा ही है। पहले कंपनी 79 रुपये में सबसे सस्ता वॉयस प्लान देती थी, जिसका प्राइस अब बढ़कर 99 रुपये हो गया है। वीआई भी अपने इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाईम देती है जिसका इस्तेमाल यूजर वॉयस कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए ग्राहकों को 1 सेकेंड का 1 पैसा देना होगा। इसके अलावा Vodafone Idea Rs 99 Plan में उपभोक्ताओं को कुल 200 एमबी डाटा प्राप्त होता है। यह प्लान भी अन्यों की ही तरह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।





















