
स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनियां इन दिनों टैबलेट लॉन्च कर रही हैं। Motorola, Realme, Xiaomi जैसी कंपनियों ने बीते दिनों कई टैबलेट लॉन्च किए हैं। Realme और Motorola ने हाल ही में भारत में Samsung और Apple को टक्कर देने के लिए 20,000 रुपये की क़ीमत में टैबलेट लॉन्च किए हैं। जल्द ही एक और कंपनी टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola की पैरेंट कंपनी Lenovo जल्द ही गेमर्स के लिए नया टैबलेट लॉन्च कर सकता है। लेनोवो ने अपकमिंग गेमिंग टैबलेट की फ़ोटो शेयर किए हैं। लेनोवो का यह गेमिंग स्मार्टफ़ोन Legion नाम से पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Lenovo Legion Pad के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Lenovo Legion Pad

Lenovo इन दिनों Legion Pad गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है। लेनोवो ने अपकमिंग टैबलेट को टीज किया है। GSMArena ने इस तस्वीरों को शेयर किया है। अपकमिंग Legion Pad टैबलेट के डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी नहीं है। IT Home ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस अपकमिंग टैब का डिस्प्ले 8 इंच का हो सकता है। इस टैबलेट का डिस्प्ले दूसरे टैबलेट के मुकाबले भले ही छोटा हो लेकिन यह लेनोवो के गेमिंग स्मार्टफोन Legion 2 Pro से बड़ा है, जिसमें कंपनी ने 6.92-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
इस टैबलेट की इमेज को देखने से पता चलता है कि इसमें फ़िज़िकल कंट्रोल नहीं दिए गए हैं। हाल के दिनों में एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Lenovo पिछले काफी समय से गेमिंग टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसमें 7-इंच की डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें बिल्ट इन जॉयस्किक, D-pad, और ट्रिगर बटन दिए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने जिस टैबलेट को टीज किया है वह अलग है। अटकलें है कि इसमें OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां
Lenovo Legion Pad टैबलेट को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। अटकलें है कि लेनोवो का यह टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस टैबलेट के लॉन्च को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Motorola की बड़ी प्लानिंग, अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश होगा Edge X30 का स्पेशल एडिशन, जानें क्या होंगी खूबियां





















