Jio ने किया बड़ा कमाल, देशी 5G से कनेक्टेड ड्रोन की कर ली टेस्टिंग

Join Us icon

इंडिया में 5G आने का इंतजार धीरे-धीरे लंबा होता जा रहा है। लेकिन, दूसरी ओर देश के कई राज्यों में इस नेटवर्क की टेस्टिंग टेलिकॉम कंपनियों द्वारा काफी तेजी से की जा रही है। अब तक जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा अलग-अलग भारतीय शहरों में सफल टेस्टिंग कर चुकी है। वहीं, अब दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने अपने 5G नेटवर्क पर कनेक्टेड ड्रोन की सफल टेस्टिंग की है। इस बात की जानकारी किसी ओर ने नहीं बल्कि कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आयूष भटनागर के आधिकारिक Linkedin सोशल मीडिया अकाउंट से मिली है।

Jio के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आयूष भटनागर के अनुसार, जियो ने 5G को वास्तविक बनाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दूसरी कंनपियों से अलग कंपनी ने स्पीड टेस्ट के अलावा अब अपने 5G नेटवर्क पर कनेक्टेड ड्रोन का एक सफल परीक्षण किया है। इस ट्रायल में ड्रोन्स को 5G फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। साथ ही क्लाउड के जरिए ड्रोन्स को इमेज कैप्चर, ट्रैक और ट्रेस, और पिकअप जैसे कार्य करने के लिए कमांड दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Free में कराएं Jio में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट, ये रहे 2 सबसे सिंपल तरीके

jio-5g-drone

गौरतलब है कि बता दें कि जियो ने कनेक्टेड ड्रोन्स से पहले 5G नेटवर्क पर वॉइस और मैसेजिंग का ट्रायल किया था। इसके अलावा मल्टीमीडिया चैटबॉट और वर्चुअल रियलिटी मीटिंग की टेस्टिंग की थी।

jio-phone-rs-75-plan-will-be-continue-with-23-days-validity

बता दें कि Reliance Jio ने पिछले साल अपने एजीएम मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी थी कि कंपनी 5G सर्विस के लिए होम ग्रोन तकनीक का उपयोग करेगी और कंपनी ने किया भी ऐसा ही। जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इंडिया में तैयार इक्यूपमेंट और इंडिया में तैयार तकनकी का ही उपयोग कर रही है। यानी की जियो की 5जी सर्विस मेड इन इंडिया है। इसे भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान, मिलेगा 2GB डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल

वहीं, जियो ने अपने 5जी ट्रायल के लिए Sub-6GHz 5G और mmWave स्पेक्ट बैंड का उपयोग किया है। हालांकि एयरटेल ने अपनी टेस्टिंग में 3500MHz बैंड, 800MHz बैंड और 1800MHz बैंड में लिबरलाइज्ड स्पेक्ट्रम का उपयोग किया है। हालांकि DOT द्वारा 5G ट्रायल के लिए 700MHz, 3.2GHz से 3.6GHz, 24.25Ghz से 28.5GHz और Sub-6GHz 5G बैंड्स का उपयोग किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here