Vodafone Idea यूजर्स को एक और झटका, अब कंपनी ने बदला ये धांसू प्लान, 168GB डाटा मिलेगा कम

Join Us icon

टेलिकॉम कंपनियों की भरपूर कोशिश रहती है कि वह अपने यूजर्स को बेस्ट से बेस्ट प्लान ऑफर कर सकें। इसलिए कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए कई सस्ते और शानदार बेनिफिट्स वाले प्लान्स बाजार में पेश करती हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से कंपनियां यूजर्स को नाराज कर रही हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन आइडिया ने अपने धांसू प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर ग्राहकों को फिर गुस्सा कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने चुपचाप अपने 699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को एक बार फिर लिस्ट कर दिया है। लेकिन, इस बार कंपनी ने इसमें मिलने वाले लाभ को काफी कम कर दिया है। आइए आगे आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

पहले मिलता था 336GB डाटा

अगर बात करें Vi के 699 रुपए वाले प्लान की तो इसमें पहले यूजर्स डबल डाटा का लाभ मिलता था। इस प्लान में डेली 2GB डाटा के साथ अतिरिक्त 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। यानि यूजर्स एक बार रिचार्ज करने पर डेली 4GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही इस रिचार्ज की वैधता भी पहले 84 दिन की होती थी। इस हिसाब से ग्राहकों को 336जीबी कुल डाटा मिलता था। इसे भी पढ़ें: यह है Jio, Airtel और Vodafone Idea का सबसे सस्ता प्लान, देखें कितना रुपया है दाम क्या मिलता है लाभ

vodafone-idea-recharge

अब मिलता है 168GB डाटा

प्लान में मिलने वाले डाटा की बात करें तो इसमें अब डेली 3जीबी डाटा 56 दिनों के लिए मिलता है। इस हिसाब से ग्राहकों को कुल अब इस प्लान में 168जीबी डाटा मिलता है। पहले के मुकाबले अब मिलने वाला डाटा बिल्कुल हाफ हो गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से हर महीने 2GB का बैकअप डाटा बिना किसी एक्सट्रा कीमत के इस प्लान में मिल रहा है, जिसे क्लेम करने के लिए ग्राहकों को 121249 पर कॉल या ऐप पर जाना होगा। इसे भी पढ़ें: नए प्लान से नया खेला कर रही Vodafone idea, JIO ने ट्राई से कर दी शिकायत

Vodafone Idea का 699 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea ने 699 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें वैलिडिटी के दौरान आपको 100 एसएमएस प्राप्त होंगे। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड डाटा का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिलेगी। साथ ही इसमें भी डाटा डिलाइट, विकेंड डाटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट की सुविधा भी मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here