नए प्लान से नया खेला कर रही Vodafone idea, JIO ने ट्राई से कर दी शिकायत

Join Us icon

टेलिकॉम सेक्टर में Jio, Airtel और Vodafone idea द्वारा हाल ही में प्रीपेड प्लान में इजाफा किए जाने के बाद से आम लोगों में निराशा देखी जा रही है। सभी टेलिकॉम कंपनियों ने लगभग 25 प्रतिशत तक अपने प्रीपेड रिचार्ज महंगे कर दिए हैं। लेकिन, प्लान की कीमत में हुए इजाफे से सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि दिग्गज कंपनी Reliance Jio भी परेशान है। दरअसल, रिलायंस जियो ने ट्राई को शिकायत की है कि वोडाफोन आइडिया ने कुछ ऐसे टैरिफ प्लान्स भी यूजर्स के लिए पेश किए जो महंगे तो हैं ही लेकिन साथ ही नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा में परेशानी खड़ी कर रही है।

ET ने सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले हफ्ते दूरसंचार नियामक को भेजे गए एक पत्र में Jio ने कहा कि Vodafone Idea ने ने 28 दिन की वैधता के साथ एंट्री लेवल वाले प्लान को 75 रुपए से बढ़ाकर 99 रुपए कर दिया। लेकिन इसके साथ एसएमएस सेवा नहीं दी है, जिससे ग्राहक पोर्ट के लिए मैसेज न कर पाएं। Vodafone Idea की बात करें तो कंपनी के 179 रुपए वाले प्लान से ग्राहकों को एसएमएस की सुविधा मिल रही है। अगर ग्राहक नंबर पोर्ट करवाना चाहता है तो उन्हें कम से कम 179 रुपए वाले प्लान से रीचार्ज करना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: Jio लेकर आया अपने यूजर्स के लिए खास 152 रुपये का प्लान, हर दिन मिलेगा .5GB Data और Unlimited Call Free

vi-vs-jio

वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड ग्राहक जो पोर्ट आउट करना चाहता है उसे एक एसएमएस भेजने की जरुरत होती है। लेकिन, SMS की सुविधा कंपनी ने अपने महंगे प्लान में दी है। अगर यूजर वीआई के हाई-लेवल का रिचार्ज कराते है तो वह अपना नंबर पोर्ट नहीं कराएगा।

jio-vs-vi

इसकी को देखते हुए Jio ने TRAI से स्थिति का समाधान करने को कहा है। ईटी के सोर्स के मुताबिक या तो कंपनी एसएमएस फ्री करने पर विचार कर सकता है या पोर्टिंग प्रोसेस के लिए एसएमएस भेजने की जरूरत को खत्म कर सकता है। इसे भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज हुआ महंगा, क्या अब 28 की जगह 30 दिनों का होना चाहिए प्लान!

बता दें कि TRAI के आंकड़ें बताते हैं कि सितंबर 2021 में 1 करोड़ से ज्यादा टेलीकॉम ग्राहकों ने नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए रिक्वेस्ट किया था। अगर SMS के लिए महंगे प्लान ही रखे गए तो टेलीकॉम कंपनियों का ये कदम लाखों ग्राहकों पर की जेब पर असर डाल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here