
भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक Hero Electric ने मार्केट में अपना नया बिजली से चलने वाला स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने ऑप्टिमा एचएक्स सिटी-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक अपडेटेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। नए Hero Electric Optima HX को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें सिंगल बैटरी वेरिएंट और डबल बैटरी वेरिएंट शामिल है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।
Hero Electric Optima HX का प्राइस
जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी ने इस दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल-बैटरी वर्जन और डुअल-बैटरी वर्जन में इंडिया में लाया गया है। स्कूटर के सिंगल बैटरी वर्जन की कीमत 55,580 रुपए और डबल बैटरी वर्जन की कीमत 65,640 रुपए एक्स-शोरूम है। कीमत रिवाइज्ड FAME II सब्सिडी के बाद हैं। इशे भी पढ़ें: 160km तक की रेंज और 90km/h की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाईलिश Electric Scooter

Hero Electric Optima HX का क्रूज कंट्रोल
नए हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर में कंपनी ने अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ क्रूज कंट्रोल दिया है। यदि आप क्रूज कंट्रोल को एक्टिव करना चाहते हैं, तो आपको बस एक बटन दबाना होगा जैसा कि कई कार में भी होता है। इस फीचर के एक्टिव होने के बाद यह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई देने लगेगे। क्रूज कंट्रोल को हटाने के लिए, राइडर को केवल थ्रॉटल को मोड़ना होगा या ब्रेक लगाना होगा। इसके बाद अपने आप क्रूज कंट्रोल डिसेबल हो जाएगा।
Hero Electric Optima HX के फीचर्स
Hero Electric Optima HX में कंपनी ने 1.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जिसकी टॉप स्पीड 42 किमी प्रति घंटा है और यह एक बार चार्ज होने के बाद 82 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वजन 72.5 किलोग्राम है। साथ ही ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी रेड, ग्रे, ब्लू और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। स्कूटर में 12 इंच के व्हील दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: बाप रे! चार्जिंग के दौरान Electric Scooter में हुआ बड़ा धमाका, एक की मौत
लेटेस्ट वीडियो
इस हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के समय सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा कि हमारा आर एंड डी लगातार व्यावहारिक और सरल इनोवेशन पर काम कर रहा है, ताकि राइडर को आसान और मनोरंजक बनाने के लिए हीरो बाइक पर वैल्यू-एडेड फीचर्स की पेशकश की जा सके।





















