
Electric Two-Wheeler में आग लगने की घटना एक के बाद एक सामने आ रही है। वही, ताजा मामला गुरुग्राम से सामने आया है, जहां एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इतना ही नहीं, परिवार के चार अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना तेज हुआ होगा कि एक की मौत और चार लोग घायल हो गए। इस खबर की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुग्राम के सेक्टर 45 का है जहां पिछले हफ्ते गुरुवार की रात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को चार्ज करते समय उसकी बैटरी में धमाका हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 45 में छोटे से घर में रहने वाले सुरेश साहू एक चाय की दुकान चलाते थे और जिस रात यह घटना घटी उस रात वह घर में पत्नी रीना और तीन बच्चों के साथ सो रहते थे। रात को करीब 11 बजे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से घर में रखे कंबल, कपड़े और टीवी समेत अन्य सामान ने भी आग पकड़ ली। घर से निकलती आग की लपटों और चीख पुकार सुनकर जब तक लोग परिवार को बचाने की कोशिश करते तब तक सुरेश की मौत हो चुकी थी। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया गया। इसे भी पढ़ें: Yamaha Electric Scooter लॉन्चिंग को तैयार!, अगले साल करेंगे एंट्री, जानें क्या होगा खास
Electric Scooter में लगी आग
हाल ही में मुंबई में भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का मामला सामने आया था। जिस स्कूटर में आग लगी वह SaharaEVOLS का X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर था। इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की यह घटना सितंबर के बाद से अपनी तरह की चौथी घटना है। यह कड़े सुरक्षा नियमों की कमी के साथ-साथ वर्तमान में ईवी बाजार में गुणवत्ता नियंत्रण की कमी को उजागर करता है। SaharaEVOLS सहारा ग्रुप की सब्सिडियरी है और इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। कंपनी ने हाल ही में सुपरइको ऑटोमोटिव के साथ मिलकर 50,000 दोपहिया और 6,000 तिपहिया वाहनों का उत्पादन करने के लिए एक एंटरप्राइज शुरू किया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा TVS का नया Electric Scooter, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री
SaharaEVOLS जो कि सहारा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है, जिसने 2019 में EV स्पेस में प्रवेश किया। कंपनी ने सुपरइको ऑटोमोटिव के साथ 50,000 दोपहिया और 6,000 तिपहिया वाहनों का उत्पादन करने के लिए एक समझौता किया। अब, मुंबई के अंधेरी में ऐसे ही एक SaharaEVOLs X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। संपर्क किए जाने पर, सुपरइको ऑटोमोटिव ने जांच करने और कारण की जड़ की दिशा में काम करने का दावा किया और यह भी उल्लेख किया कि कंपनी वाहन का निर्माण स्वयं करती है लेकिन बैटरी तीसरे पक्ष के विक्रेता से प्राप्त करती है।





















