Exynos और Snapdragon प्रोसेसर के साथ दो वेरिएंट में आ सकता है Samsung Galaxy A53: रिपोर्ट

Join Us icon

Samsung ने अपने अपकमिंग प्रीमिमयम मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A53 पर काम करना शुरू कर दिया है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन 2022 में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Galaxy A52 का सक्सेसर होगा। रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy A53 स्मार्टफोन Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अब एक नई लीक रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह Galaxy A53 स्मार्टफोन भारत और अन्य मार्केट में Exynos चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A53 स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह दो अलग-अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें से एक कंपनी का इन होम प्रोसेसर Exynos के साथ पेश किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स इस ओर इशारा करते हैं कि सैमसंग का यह फोन Exynos 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह फ़ोन 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन अमेरिका, यूरोप और एशियन मार्केट के साथ-साथ भारत में पेश किया जाएगा।

Galaxy A53 स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A52s 5G Phone india launch on 1 september know price specs sale offer
Samsung Galaxy A52s

जर्मन वेबसाइट GalaxyClub ने ये जानकारी शेयर की है। हालांकि, Samsung ने फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में हम भी इसकी पुष्टी नहीं करते हैं। Samsung पहले भी भारत में अपने गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन्स को Exynos और Snapdragon चिपसेट के साथ पेश कर चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy A53 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy A52 के मुक़ाबले अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस फ़ोन के डिज़ाइन में काफ़ी कम बदलाव के साथ पेश करेगा। इसके साथ ही अपकमिंग फ़ोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, IP67 रेटिंग और 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी

इसके साथ ही Galaxy A53 स्मार्टफ़ोन का 5G वेरिएंट Snapdragon 778G के साथ पेश किया जाएगा। इस चिपसेट के साथ पहले Galaxy A52s 5G और Galaxy M52 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि Exynos वेरिएंट को किस कीमत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Samsung इन दिनों अपने फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12X स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक, Snapdragon 870 Soc और 50MP कैमरा से होगा लैस

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here