
स्मार्टफोन बाजार में अपने सेल्फी सेंट्रिक फोन के जरिये बड़ी तादाद में यूथ को लुभाने वाली कंपनी ओपो जल्द ही अपनी एक और स्मार्टफोन सीरीज़ पेश करने वाली है। ओपो ‘आर’ नाम से अब तक जहां सिर्फ अफवाहों का दौर चल रहा था, वहीं अब ओपो की इसी सीरीज़ के एक फोन ओपो आर11 का एडवरटाइज़िंग टीज़र सामनें आया है।
जियो उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नहीं बंद होगा धन धना धन ऑफर
एंडरॉयड प्योर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ओपो आर11 का टीवी कर्मिशयल पोस्ट किया है। 20 सेकेंड के इस कर्मिशयल में ओपो के फोन को पिंक और गोल्ड कलर में दिखाया गया है। इस कर्मिशयल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सीरीज़ के साथ ओपो सिर्फ सेल्फी की नहीं बल्कि हाई रियर कैमरा क्वॉलिटी वाले फोन लॉन्च करने वाली है।
माना जा रहा है कि ओपो कंपनी आर सीरीज़ के साथ अपने पहले ऐसे स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी जो डुअल रियर कैमरा से लैस होंगे। लीक्स के अनुसार ओपो आर11 में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है तथा फोन के बैक पैनल पर भी हायर मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।
गूगल पिक्सल एक्सएल पर मिल रही है 33,000 रुपये तक की छूट, जानें कहां से खरीदें
ओपो आर11 को लेकर कुछ समय पहले जीएफएक्स बेंच पर किए लीक के अनुसार कंपनी इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश करेगी। वहीं इस फोन में 4जीबी रैम तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है। हालांकि इसके अलावा ओपो आर11 को लेकर कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है, इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतज़ार है।




















