
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल सितंबर में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया गया था। अगर आप सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन को ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट टाइम है। कंपनी की ओर से अब इस फोन को कंपनी ने शानदार ऑफर की पेशकश की गई है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर दिया जा रहा है। इस ऑफर की जानकारी 91मोबाइल्स को एक सोर्स द्वारा मिली है। दरअसल, कंपनी की ओर से 21 जनवरी से 31 जनवरी तक इस फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए आगे हम आपको Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे धमाकेदार डिस्काउंट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
ऑफर
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह ऑफर देश के सभी ऑफलाइन स्टोर पर लिमिटेड समय के लिए ही है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस के मौजूद दो मॉडल्स पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद Galaxy A52s के 6GB RAM के साथ 128GB storage वाले मॉडल को अब 30999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस फोन की कीमत पहले 3,5999 रुपए थी। इसके अलावा डिवाइस के बड़े मॉडल यानी 8 GB RAM और 128 GB storage वाले हैंडसेट को 37,499 रुपए की जगह 32,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2022 : सैमसंग ने किया कंफर्म, फरवरी में लॉन्च होंगे Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A52s 5G की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले से लैस है। वहीं Samsung Galaxy A52s 5G फोन का डायमेंशन 159.9 x 75.1 x 8.4एमएम और वज़न 189ग्राम है। इसके अलावा Samsung Galaxy A52s 5G फोन एंडरॉयड 11 ओएस के साथ सैमसंग वनयूआई 3 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ओआईएस फीचर और एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद होल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Samsung कर रहा बड़ी तैयारी, Galaxy A22e 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
लेटेस्ट वीडियो
Samsung Galaxy A52s 5G फोन में Samsung Pay और Samsung Knox के साथ ही डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं डुअल मोड 5जी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन को 4,500एमएएच बैटरी से लैस किया गया है।





















