
इस समय टेलीकॉम सेक्टर में लाभ और कीमत के मामले में 84 दिनों के रिचार्ज प्लान शायद सबसे संतुलित रिचार्ज पैक हैं। यह रिचार्ज आपकी जेब पर साल भर के पैक की तरह भारी भी नहीं पड़ते और 28 दिनों और 56 दिनों के रिचार्ज प्लान की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करते हैं। इसी को देखते हुए हम आज अपने इस आर्टिकल में एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल के ऐसे प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो 84 दिन की वैधता के साथ कंपनियों के सबसे किफायती रिचार्ज हैं। वहीं, Airtel, Jio, Vi और BSNL के इन प्रीपेड प्लान पेश में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त एसएमएस और डाटा के साथ ही कई एक्सट्रा सर्विस के लाभ भी मिलते हैं। आइए आगे आपको बताते हैं कि किस कंपनी के प्लान का प्राइस क्या है और उनमें क्या लाभ मिलता है।
Jio Rs 385 plan

Reliance Jio की लिस्ट में सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान 385 रुपए का है। यह पैक पूरी वैधता के दौरान 6GB डाटा के साथ-साथ देश भर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त 1,000 आउटगोइंग एसएमएस का लाभ देता है। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसके अतिरिक्त, यह Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud, Jio Security जैसे Jio ऐप्स की मुफ्त सदस्यता भी इस प्लान में ऑफर की जा रही है।
Airtel Rs 455 plan

भारती एयरटेल के पास 455 रुपए का प्लान है जो 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है। Jio की तरह इस पैक भी 6GB हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलता है। वहीं, इस प्लान में 900 आउटगोइंग एसएमएस मिलते हैं। डाटा खत्म होने के बाद यूजर से 50 पैसा प्रति एमबी चार्ज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राहक इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल के 30 दिनों के नि:शुल्क परीक्षण, तीन महीने के मुफ़्त अपोलो 24/7 सर्किल, शॉ अकादमी के साथ अपस्किल के लिए 1 साल की सदस्यता, FASTagfree पर 100 रुपये कैशबैक, मुफ्त हैलो ट्यून्स और एक मुफ्त का आनंद ले सकते हैं। इस पैक के साथ Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Vodafone Idea Rs 459 plan

वीआई के सबसे सस्ते 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 459 रुपए है। इस प्लान में 6GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 1000 एसएमएस मिलते हैं। डाटा समाप्त होने के बाद इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाती है। इसके अतिरिक्त यह वीआई टीवी और फिल्मों के लिए मुफ्त सदस्यता और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त डाटा उपयोग का लाभ भी देता है।
BSNL Rs 429 plan

इस पैक की वैधता 84 दिनों की नहीं है, लेकिन यह Airtel, Jio और Vi 84 दिनों के रिचार्ज प्लान चुनौती देता है। इस प्लान में कुल 81 दिनों की वैधता (प्रति दिन 1GB पर कैप्ड), अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस हो जाएगी।
लेटेस्ट वीडियो
Cheapest 84 days data plan
ऊपर बताए गए रिचार्ज Airtel, Jio, Vi की ओर से भारत के सबसे किफायती 84 दिनों वाले प्लान हैं। इन प्लान्स में Jio का 385 रुपए वाला रिचार्ज सबसे किफायती है, जबकि Vi का 459 रुपये वाला प्लान सबसे महंगा है। हालांकि, अगर आप 84 दिनों की वैलिडिटी वाले वैल्यू फॉर मनी प्रीपेड पैक की तलाश में हैं तो बीएसएनएल का 429 रुपए वाला पैक सबसे अच्छा ऑप्शन है।





















