डाटा की टेंशन खत्म करेंगे Jio का ये गजब प्लान, कॉलिंग और Disney+ Hotstar भी मिलेगा FREE

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ कई शानदार प्लान ऑफर करती है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से जियो के पास मौजूदा प्रीपेड प्लान में से अपने लिए चुन सकते हैं। लेकिन, अगर आप ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसे प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो डाटा की टेंशन खत्म करने के साथ फ्री कॉलिंग और मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इतना ही नहीं इन रिचार्ज में कंपनी के दूसरे कुछ प्लान की तरह ही Jio एप्लिकेशन जैसे कि Jio Cinema, Jio TV और आदि का लाभ फ्री एक्सेस मिलेगा।

Jio का 499 रुपए वाला प्लान

499 रुपए वाले इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, इस वैधता के दौरान यूजर्स को डेली 2GB डाटा (प्रति दिन 2GB इंटरनेट खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी) मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ नए यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। फ्री कॉलिंग और डाटा के अलावा इस प्लान में Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio SIM पर नहीं चल रहा है इंटरनेट तो ये सेटिंग कर दो चेंज, गोली की स्पीड में मिलेगा 4G नेट

Jio का 601 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ 6 जीबी डाटा एडिशनल दिया जा रहा है। यानी आपको कुल डाटा 90 जीबी मिलेगा। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा, और जियो सिक्योरिटी जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में भी आपको 1 साल के लिए Disney + Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

jio

Jio का 659 रुपए वाला प्लान

रेगुलर प्लान के साथ कंपनी ने 659 रुपए वाले डाटा प्लान में फ्री में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में किसी प्रकार की कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: ये रहे सबसे सस्ते डेली 1.5जीबी डाटा वाले प्लान, जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट

Jio का 799 रुपए वाला प्लान

इस सीरीज़ का अगला रीचार्ज प्लान 799 रुपए का है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 56 दिन की है। साथ ही रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। साथ ही दूसरे प्लान की तरह इस प्लान में आपको वार्षिक रूप से डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

jio

Jio का 1,066 रुपए वाला प्लान

जियो के इस प्लान में भी 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में यूजर्स हर दिन 2GB डाटा के साथ कंपनी अपनी ओर से 5GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन तक की है। इसे भी पढ़ें: 5G-6G नहीं पहले 4G नेटवर्क सुधारो, हर यूजर्स की यही मांग

लेटेस्ट वीडियो

Jio का 3,119 रुपए वाला प्लान

3,119 रुपए वाला प्लान जियो की ओर से सालभर की वैधता ऑफर करता है। इसका मतलब इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन तक के लिए उपलब्ध होती है। साथ ही रिचार्ज में 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं यूजर्स को रिचार्ज में डेली 2GB डाटा और 10GB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाता है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा दी जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here