
Vodafone Idea (Vi) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद इस बार कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए चुपचाप तीन प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है, जिसे जानकार आपको खूशी होनी तय है। दरअसल, कंपनी ने अपने तीन टॉकटाइम वाउचर के साथ अब वैधता देने का फैसला लिया है। 91Mobiles ने स्पॉट किया कि Vodafone Idea की वेबसाइट पर लिस्ट टॉकटाइम वाउचर में Talktime-500, Talktime-1000 और Talktime-5000 पर अब वैधता भी ऑफर की जा रही है। अगर आप भी अब टॉकटाइम के लिए रिचार्ज कराने पर वैधता न मिलने से निराश थे तो अब आपकी इस निराशा का समाधान वीआई की ओर से कर दिया गया है। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Vodafone Idea का 500 रुपए वाला रिचार्ज
वोडाफोन आइडिया के 500 रुपए वाले रिचार्ज में कंपनी की ओर से 423.73 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, अब यह रिचार्ज 28 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। इस वैधता के दौरान आप 423.73 रुपए के टॉकटाइम का यूज कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने यूजर्स के जले पर फिर छिड़का नमक, अब इस रिचार्ज में कम कर दिया 100GB डाटा
Vodafone Idea का 1000 रुपए वाला रिचार्ज
वोडाफोन आइडिया के 500 रुपए वाले रिचार्ज में कंपनी की ओर से 847.46 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, अब यह रिचार्ज 28 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। इस वैधता के दौरान आप 423.73 रुपए के टॉकटाइम का यूज कर सकते हैं।
Vodafone Idea का 5000 रुपए वाला रिचार्ज
वोडाफोन आइडिया के 500 रुपए वाले रिचार्ज में कंपनी की ओर से 4237.29 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, अब यह रिचार्ज 28 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। इस वैधता के दौरान आप 423.73 रुपए के टॉकटाइम का यूज कर सकते हैं।

Note: टॉकटाइम और वैधता के अलावा इन प्लान में और किसी प्रकार का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा।
Vi के यूजर्स हुए कम
टेलीकॉम सेक्टर में अपने अच्छे दिन का इंतजार कर रही Vodafone Idea को हाल ही में फिर झटका लगा था जब एक रिपोर्ट में सामने आया कि Vi का सब्सक्राइबर बेस एक साल में 26.98 करोड़ के घटकर 24.72 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने और अपने बिजनेस को बचाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। लेकिन, अभी तक कंपनी को राहत मिलती दिखाई नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Vodafone idea के सबसे धमाकेदार प्लान, बिना लिमिट के यूज करें जितनी मर्जी उतना डाटा!
लेटेस्ट वीडियो
वोडाफोन-आइडिया फिर महंगे कर सकती है मोबाइल टैरिफ प्लान
हाल ही में PTI की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई कि वोडाफोन आइडिया एक बार फिर प्लान महंगे करने का मन बना रही है। दरअसल, कंपनी के एमडी और सीईओ रविंदर टक्कर ने कहा था कि लगभग एक महीने की सर्विस वैलिडिटी देने वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत कंपनी ने 99 रुपए तय की गई है जो 4G सेवाओं को यूज करने वाले यूजर्स के हिसाब से ज्यादा महंगा नहीं है। इसके अलावा टक्कर ने आगे यह भी कहा कि इस साल एक बार फिर से प्लान्स को महंगा किया जा सकता है।



















