1.5 लाख का iPhone 13 Pro Max मंगाया था ऑनलाइन, बदले में मिला 100 रुपये वाला hand sanitizer!

Join Us icon

अक्सर ऐसा सुनने को मिलता रहता है कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कुछ सामान ऑर्डर किया लेकिन बदले में उसे कुछ और ही डिलीवर कर दिया गया है। ऐसे मामलों में ज्यादातर आईफोंस के बॉक्स में ईट व साबुन इत्यादि होता है। ऐसा ही एक और चौंकाने वाला किस्सा फिर से सामने आई है जिसमें 32 साल की एक महिला ने Apple का सबसे महंगा डेढ़ लाख का मोबाइल iPhone 13 Pro Max ऑर्डर किया था लेकिन उसे बॉक्स में 100 रुपये से भी कम का हैंड सैनिटाइजर प्राप्त हुआ।

आईफोन के पैसे में हैंड सैनिटाइजर मिलने की यह घटना इंडिया की नहीं बल्कि लंदन की है। प्राप्त जानकारी अनुसार लंदन में रहने वाली 32 साल की महिला Khaoula Lafhaily ने मोबाइल कैरियर Sky Mobile से एक Apple iPhone 13 Pro Max खरीदा था। इस आईफोन के लिए महिला ने $2031 डॉलर यानी ​तकरीबन 1,52,000 रुपये की कीमत चुका दी थी और आराम से अपने नए फोन का इंतजार कर रही थी। लेकिन दो दिन बाद डिलीवर हुए इस आईफोन ने महिला को तगड़ा शॉक दे डाला।

lady-ordered-apple-iphone-13-pro-max-worth-2031-usd-but-got-hand-sanitizer

आईफोन के बॉक्स में साबुन

यह पूरा मामला बीती 24 जनवरी का है। नया iPhone 13 Pro Max पाने का चाव इस महिला को इतना ज्यादा था कि उसने नए फोन के लिए सिंगल-डे डिलीवरी ऑप्शन को चुना था, जिससे की फोन जल्द से जल्द डिलीवर कर दिया जाए। इसके लिए महिला ने पूरी पेमेंट एक बार में भी कर दी थी। ऑनलाइन ऑर्डर किए जाने के दो दिन बाद ​महिला के घर डिलीवर पर स्काई मोबाइल की ओर से फोन डिलीवर कर दिया गया लेकिन जब वह डिलीवरी बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर आईफोन नहीं बल्कि हैंड सेनिटाईज़र पड़ा था।

lady-ordered-apple-iphone-13-pro-max-worth-2031-usd-but-got-hand-sanitizer

लगा लाखों का चूना

Khaoula Lafhaily द्वारा यह मामला नोटिस में लाए जाने के बाद Sky Mobile ने केस की तफ्तीश किए जाने की बात कही गई है। कंपनी ने संदेह भी जताया है कि सिंगल-डे डिलीवरी ऑप्शन में उसी दिन सामन एड्रेस पर पहुॅंचा दिया जाता है लेकिन इस मामले में फोन दो दिन बाद डिलीवर हुआ है। ऐसे में कंपनी की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा उसके बाद ही किसी ​फैसले पर पहुॅंचा जाएगा। वहीं दूसरी ओर पीड़िता का कहना है कि स्काई मोबाइल की सर्विस की बुरी है और वह अपना नया iPhone 13 Pro Max पाकर ही रहेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here