OPPO F21 Pro Plus स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, जानें खूबियां

OPPO F21 Pro Plus स्मार्टफोन स्टेंडर्ड OPPO F21 स्मार्टफोन 17 मार्च से 21 मार्च के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

Oppo इन दिनों अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Oppo Find X5 सीरीज़ के लॉन्च की तैयारियों पर ज़ोर-शोर से काम कर रहा है। इस बीच कंपनी ने एक और प्रीमिमय स्मार्टफोन OPPO F21 Pro Plus की कथित तस्वीर सामने आई है। OPPO F21 Pro Plus के इस तस्वीर से फ़ोन का डिज़ाइन, कलर और कैमरा लेटआउट के बारे में जानकारी मिलती है। अब OPPO F21 Pro Plus स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह फ़ोन दीवाली 2021 में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बाद में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से 91मोबाइल्स ने आपको बताया था कि OPPO F21 सीरीज को 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट्स की माने तो OPPO F21 Pro Plus स्मार्टफोन स्टेंडर्ड OPPO F21 स्मार्टफोन 17 मार्च से 21 मार्च के बीच में लॉन्च किया जाएगा। अब OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन की फोटो से इस स्मार्टफोन की झलक देखने को मिल रहा है।

OPPO F21 Pro Plus लाइव इमेज (लीक)

टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से अपकमिंग OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर से पता चलता है कि फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा लेआउट दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फ़ोन में USB Type-C पोर्ट, माइक्रोफोन और बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिए जाएंगे। अपकमिंग OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह चीन में लॉन्च हुए OPPO A96 5G जैसा है। इसके साथ ही इमेज से पता चलता है कि OPPO F21 Pro+ स्मार्टफ़ोन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि OPPO F21 स्मार्टपोन को भारत में 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि OPPO F21 Pro Plus स्मार्टफोन की कीमत OPPO F21 से ज्यादा ही होगी। इसके साथ ही फिलहाल OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। OPPO F21 Pro+ स्मार्टफोन मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here