106 रुपए में 84 दिन, 3GB डाटा और कॉलिंग, इस प्लान के आगे Jio-Airtel सब फेल

Join Us icon

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों द्वारा दिसंबर में बढ़ाए गए प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) की कीमत का असर हाल ही में आई ट्राई की रिपोर्ट में देखा जा चुका है। रिपोर्ट में बीएसएनएल ही ऐसी टेलीकॉम कंपनी थी, जिसके यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा दिसंबर 2021 में बढ़ी है। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अभी भी ग्राहकों को पुराने दाम पर ही शानदार प्लान ऑफर कर रही है। आज हम आपको बीएसएनल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ता भी है और इसमें वैलिडिटी भी लंबी मिलती है। कंपनी के दूसरे प्लान की तरह ही इस प्लान के आगे जियो-एयरटेल सब फेल नजर आते हैं।

BSNL Rs 106 Prepaid Plan

BSNL के 106 रुपए वाले प्रीपेड प्लान (BSNL 106 Plan) कंपनी का कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आने वाला एक शानदार रिचार्ज है। इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, यानी आप लगभग तीन महीना रिचार्ज (Recharge) की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। इसके अलावा इस रिचार्ज में आपको डाटा और कॉलिंग के साथ और भी कई लाभ मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio का खेला खत्म करने की फुल तैयारी में BSNL, लॉन्च होने वाली है 4G सर्विस, फिर डबल हो जाएगी इंटरनेट स्पीड
bsnl-plan

प्लान की एक खास बात है कि मिलने वाला इंटरनेट डाटा के साथ यूजर्स को किसी प्रकार की डेली लिमिट नहीं है। यानी आप वैलिडिटी के दौरान कभी भी इस डाटा को यूज कर सकते हैं। वहीं, कॉलिंग के लिए आपको 100 फ्री मिनट दिए जाएंगे जिसका इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क पर कर सकते हैं। साथ ही इसमें 60 दिनों के लिए फ्री BSNL Tunes की सुविधा भी मिलेगी।

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान

यह प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए खास है, जो कम डाटा और कॉलिंग के साथ लंबी वैधता की तलाश में हैं। वहीं, अगर आप (BSNL Prepaid Plan) भी एक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इसे भी पढ़ें: 5G Spectrum खरीदने के लिए Jio, Airtel और Vi भर रही अपने खजाने! क्या इसीलिए महंगे किए हैं Mobile Recharge Plan?
indian mobile users want to join bsnl network but disappointed know why

BSNL को मिले 1 मिलियन नए ग्राहक

हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट से साफ है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों के प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी से स्पष्ट रूप से लाभ हुआ है क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL ने एक महीने में (दिसंबर 2021) 1 मिलियन से अधिक नए ग्राहक बनाए हैं।

लेटेस्ट वीडियो

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस Jio ने दिसंबर 2021 में 12.9 मिलियन ग्राहक खोए। वहीं। इसी महीने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और भारती एयरटेल ने 1.1 मिलियन और 0.47 मिलियन यूजर्स जोड़े। दिसंबर के दौरान Vodafone Idea (Vi) ने फिर से 16 लाख यूजर्स खोए

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here