Asus 8Z स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Oneplus से Samsung के लिए खड़ी होंगी बड़ी मुश्किलें

Asus 8Z स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP डुअल रियर कैमरा और 4,000mAh बैटरी दिया गया है।

Join Us icon

Asus ने आख़िरकार अपनी फ़्लैगशिप Asus 8Z सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया है। आसुस ने Asus 8Z सीरीज़ के इंडिया लॉन्च को पिछले साल जुलाई में कंफर्म कर दिया था। लेकिन कंपनी अब सात महीने बाद Asus 8Z स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। Asus 8Z स्मार्टफोन कंपनी के जून 2021 में लॉन्च किए Zenfone 8 का रिब्रांड वर्जन है। आसुस आपनी Zenfone सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन को भारत में Z सीरीज़ के नाम से लॉन्च करता है। Asus 8Z स्मार्टफ़ोन का भारत में काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। अब कंपनी ने इस फ़ोन के लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

Asus 8Z भारत में 28 फ़रवरी को लॉन्च होगा

Asus 8Z स्मार्टफोन भारत में 28 फ़रवरी 2022 को लॉन्च होगा। आसुस के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन भारत में बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर उपलब्ध होंगे। Asus India अपने अपकमिंग Asus 8Z स्मार्टफ़ोन के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर स्ट्रीम करेगी। आसुस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि Asus 8Z स्मार्टफोन का लॉन्च मॉडल और फिटनेस गुरू मिलिंद ऊषा सोमन करेंगे।

Asus 8Z स्पेसिफिकेशन्स

Asus 8Z स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसका कॉम्पैक्ट साइज है। Asus 8Z स्मार्टफोन में 5.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के वजन की बात करें तो यह मात्र 169 ग्राम है। Asus 8Z स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंप्लिंग रेट दिया गया है। आसुस का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। Asus 8Z स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। इस फोन को 16GB तक के LPDDR5 RAM, 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 5G सपोर्ट दिया गया है।

ASUS 8Z ZenFone 8 Flip india Launch timeline price sale offer

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Asus 8Z स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह कैमरा सेंसर Sony IMX686 है। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस भी दिया गया है। Asus 8Z स्मार्टफोन में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Asus 8Z स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन Dimensity 900 5G चिपसेट, 64MP कैमरा और 4,500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Asus 8Z स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Asus 8Z स्मार्टफोन को Android 11 के साथ पेश किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आसुस भारत में इस फ़ोन को Android 12 के साथ लॉन्च करेगा या नहीं। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here