
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने दिसंबर में अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में इजाफा किया था, जिसके बाद से ही यूजर्स एयरटेल से खासा नाराज हैं। लेकिन, इस बार Airtel ने ऐसा गोलमाल कर दिया है, जिसे जानकार आपका भी सिर चकरा जाएगा। दरअसल, 91मोबाइल्स ने स्पॉट किया कि कंपनी की ऑफशियल साइट पर 2 ऐसे रिचार्ज लिस्ट हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 2999 रुपये व 3359 रुपये है। कीमत में पूरे 360 रुपए का अंतर तो दिखाई दे रहा है। लेकिन, आपको जानकार बड़ी हैरानी होगी कि इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स बिल्कुल एक जैसे हैं। दोनों ही प्लान में कीमत के अलावा किसी भी मिलने वाले बेनिफिट का फर्क आपको दिखाई नहीं देगा।
Airtel का 2999 रुपये व Rs 3359 वाला रिचार्ज
2999 रुपये व 3359 रुपये वाले प्लान सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि कंपनी की मोबाइल ऐप पर भी लिस्ट हैं। दोनों ही प्लान में 365 दिन की वैधता के साथ 2GB का डेली डाटा मिल रहा है। इस हिसाब से दोनों प्लान में कुल 730जीबी डाटा मिलता है। वहीं, डाटा और कॉलिंग के अलावा दोनों प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। दूसरी ओर दोनों रिचार्ज में एक माह के लिए Amazon Prime Video Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन, 3 माह के लिए Apollo 24/7 Circle, Shaw Academy का ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर Rs 100 का कैशबैक और Wynk Music का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं दोनों ही प्लान के साथ Rs 499 की कीमत वाला Disney Plus Hotstar Mobile subscription बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में 2999 रुपए वाले प्लान को अपडेटे किया था। वहीं, अजीब बात यह है कि जब एक एयरटेल नंबर से हमने दोनों प्लान को रिचार्ज कराने की कोशिश की तो यह रिचार्ज कंपनी की साइट, ऐप और थर्ड पार्टी ऐप से कराने के लिए उपलब्ध थे।
लेटेस्ट वीडियो
Airtel की तलती?
जब 2999 रुपये और 3359 रुपये के प्लान में मिलने वाले लाभ एक ही हैं तो ग्राहकों को 2999 रुपये वाला रिचार्ज कराने में फायदा है। वहीं, हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि कंपनी एक ही जैसे लाभ अलग-अलग कीमत के प्लान में क्यों दे रही है। इसके अलावा, दोनों प्लान लगभग तीन सप्ताह से अधिक समय से लिस्ट हैं और उनमें से किसी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। या तो एयरटेल 3359 रुपये के प्लान को बंद करने की योजना बना रहा है या 2999 रुपये में डिज्नी प्लस सब्सक्रिप्शन को शामिल उसकी एक गलती हो सकती है।


















