Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12 और Xiaomi 12X की दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में हुई एंट्री

Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं Xiaomi 12X स्मार्टफोन को Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी इस सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X को लॉन्च किया है। हालांकि शाओमी इन तीनों स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में होम मार्केट टीन में लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi ने तीनों स्मार्टफोन को चाइनीज वेरिएंट वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया है।

शाओमी के इन फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही तीनों स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है। शाओमी जल्द ही तीनों स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको Xiaomi 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi 12 सीरीज की कीमत

Xiaomi 12X launched price specs sale offer

Xiaomi 12 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के स्टेंडर्ड Xiaomi 12 स्मार्टफोन को कंपनी ने 8GB + 128GB , 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 749 डॉलर (करीब 57,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स – 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को 999 डॉलर (करीब 76,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

Xiaomi 12X स्मार्टफोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को 649 डॉलर (यानी 49,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

15th march Xiaomi 12 Series Global Launch date price specifications revealed

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को 6.67-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX 707 लेंस है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

120w charging and Snapdragon 8 Gen 1 chip phone Xiaomi 12 Pro launched

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को क्वालॉकम के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 4600mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 12

इस सीरीज के स्टेंडर्ड Xiaomi 12 स्मार्टफोन में 6.28-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 SoC और 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 67W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 12 officially launched with Snapdragon 8 Gen 1 chipset and 50MP camera know specs price sale

 

Xiaomi 12 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP ke टेलीमैक्रो कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : बिल्डिंग से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, 10000mAh Battery पर लॉन्च हुआ Ulefone Power Armor 14 Pro

Xiaomi 12X

Xiaomi 12X launched price specs sale offer

Xiaomi 12X स्मार्टफोन को Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन की बैटरी 4500 mAh की है। यह फोन 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Xiaomi 12X स्मार्टफोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स  Xiaomi 12 जैसी ही हैं। फिलहाल तीनों स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : iQoo U5x 4G स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here