
Nothing ने कंफर्म किया है वह अपने पहले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) इस साल समर सीजन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल अपने स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। नथिंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही है कि Qualcomm ने Nothing के स्मार्टफोन पर निवेश किया है। ऐसे में यह तय है कि कंपनी के स्मार्टफोन Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी ने कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि वह Nothing OS पर भी काम कर रहा है जो Android पर आधारित होगा।
Nothing Phone (1) कि डिजाइन
Nothing के फाउंडर कार्ल पेई ने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए उसका हल्का सा डिजाइन भी दिखाया है। Nothing Phone (1) के टीजर से इस फोन के डिजाइन की कुछ झलक सामने आती है। Nothing Phone (1) को कंपनी आने वाले दिनों में भारत और दूसरे स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले नथिंग बके अपकमिंग स्मार्टफोन के कॉन्सेप्ट रेंडर सामने आ चुके हैं।
ट्विटर पर Ben Geskin ने नथिंग के पहले फोन के डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। यह काफी कुछ iPhone X के कैमरा मॉड्यूल जैसा ही है। फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में चार्जिंग कॉइल दी गई है। टिप्सटर मैक्स जंबूर का मानना है कि इस पोन में MagSafe-की तरह चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Nothing के वायरलेस इयरपॉड Ear (1) की तरह कंपनी के Phone (1) को लेकर अटकलें हैं कि ये भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं। नथिंग के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung की मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी, कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा Galaxy M33 5G स्मार्टफोन

Nothing OS
Nothing ने कंफर्म किया है कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing OS पर रन करेगा। यह ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। कार्ल पेई ने यह भी दावा किया है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम काफी फास्ट, स्मूथ और यूनिफॉर्म यूजर एक्सपेरिएंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी अपना Nothing लॉन्चर को सलेक्टेड एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अप्रैल 2022 तक लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Oppo, Realme और Vivo के बाद OnePlus भी लॉन्च करेगा टैबलेट, OnePlus Pad का मास प्रोडक्शन हुआ शुरू





















