
Nokia ने इस साल सबसे बड़े टेक इवेंट MWC (Mobile World Congress) 2022 में अपने कई स्मार्टफोन को पेश किया था, जिसमें Nokia C2 2nd Edition के साथ Nokia C21 और Nokia C21 Plus शामिल थे। लेकिन, इस दौरान कंपनी ने तीनों फोन में से Nokia C2 2nd Edition की कीमत और सेल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। हालांकि, अब कंपनी ने इस लो बजट फोन के रेट और उपलब्धता को लेकर जानकारी दे दी है। आइए आगे आपको नोकिया सी2 सेकेंड एडिशन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की फुल जानकारी देते हैं।
Nokia C2 2nd Edition का रेट
अगर बात करें Nokia C2 2nd Edition की कीमत की तो कंपनी ने इस फोन का प्राइस 79 यूरो (लगभग 6,550 रुपये) है। डिवाइस फिलहाल दो कलर ऑप्शन- Gray व Blue में खरीदा जा सकेगा। वहीं, हैंडसेट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही Africa और Latin America की टेक मार्केट में इसे पेश कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia ने चुपके से लॉन्च किए दो सस्ते फोन, जानिए क्या है खास

Nokia C2 2nd Edition की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें इस लो बजट वाले Nokia C2 2nd Edition की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.7-इंच आईपीएस पैनल दिया गया है जो कि 960 x 480 पिक्सल रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 1.5GHz क्लाॉक पर चलने वाले MediaTek quad-core processor को दिया गया है।

इसके अलावा डिवाइस 1GB / 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बड़ा सकता है। इसके अलावा फोन Android 11 Go edition पर कार्य करता है, जिसके साथ दो साल का सिक्योरिटी पैच देने का कंपनी दावा करती है। फोटोग्राफी की बात करें तो Nokia C2 2nd Edition में रियर व फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गाया है। रिय पर कैमरा लेंस के साथ ही LED फ्लैश लाइट भी मौजूद है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,400mAh बैटरी दी गई है जो कि 5W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 5699 रुपये प्राइस के साथ आया सस्ता Nokia C01 Plus, क्या बन पाएगा JioPhone Next से बेहतर ऑप्शन?
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर सस्ते Nokia C2 2nd Edition में माइक्रोयूएसबी पोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, 2.4GHz वाई-फाई, जीपीएस और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।












