कंपनी की साइट पर लिस्ट हुए Nokia 110 और Nokia 105, जानें डिटेल

Join Us icon

HMD Global ने सोमवार को ही भारतीय टेक मार्केट में अपना नया मोबाइल फोन Nokia C01 Plus लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 5,699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने दो नए फोन Nokia 105 (2022) और Nokia 110 (2022) को लॉन्च किया है। दोनों ही फोन कंपनी की ऑफिशियल साइट पर सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, आपको बता दें कि नोकिया का अधिकार रखने वाली HMD ग्लोबल समय-समय पर नए फीचर फोन्स लॉन्च करती रहती है। आइए आगे आपको इन फोन की पूरी जानकारी देते हैं।

Nokia 110 और Nokia 105

गौरतलब है कि दोनों फोन्स पहले से बाजार में मौजूद हैं। दरअसल, कंपनी ने इसका 2022 एडिशन लॉन्च किया है। नोकिया ने इन दोनों डिवाइसेस को साल 2019 में पहली बार लॉन्च किया था। वहीं, दोनों ही डिवाइसेस को साल 2020 में IF डिजाइन अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा नए वर्जन में कंपनी की ओर से किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। नोकिया ने इन फीचर फोन को सिर्फ नए कलर वेरिएंट में उतारा है। इसे भी पढ़ें: Nokia C21 और Nokia C21 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई सारे दमदार फीचर्स और स्पेक्स

nokia-105

Nokia 110

Nokia 110 (2022) में 1.77-इंच का QVGA डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 4एमबी रैम और 4एमबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, फोन Nokia Series 30+ सॉफ्टवेयर पर कार्य करता है।

Nokia 110 (2022) में पावर बैकअप के लिए 800 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 18.5 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करेगा। इसके अलावा आपको नोकिया 110 (2019) में स्नैक गेम के साथ ही Ninja Up, Airstrike, Penalty Cup और Doodle Jump जैसी चार ट्राई-एंड-बॉय गेम्स मिलेंगी।

nokia-105-and-nokia-110

कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और 4जी सपोर्ट मिलेगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 115.15×49.85×14.3 मिलीमीटर और वज़न 74.96 ग्राम है। यह फोन मिनी-सिम सपोर्ट, VGA कैमरा, एलईडी टॉर्च और एफएम रेडियो सपोर्ट के साथ आया है। इसे भी पढ़ें: नोकिया फिर करेगा मार्केट में कब्जा, कम कीमत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला Nokia G11 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

Nokia 105

Nokia 105 (2022) को भी पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बनाया गया है। यह फोन 1.77 इच की क्यूक्यूवीजीए डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 4एमबी की रैम मैमोरी के साथ 4एमबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी की कहना है यह फोन 2000 कॉन्टेक्ट और 500 मैसेज सेव करने की क्षमता रखता है। Nokia 105 (2022) नोकिया के ही 30+ सॉफ्टवेयर पर रन करता है।

Nokia 105 (2022) में मनोरंजन के लिए एफएम रेडियो, 3.5एमएम जैक दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फ्लैशलाईट भी सपोर्ट करता है। माइक्रो यूएसबी के साथ ही Nokia 105 (2022) में 800एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 25.8 दिनों का स्टैंडबॉय और 14.4 घंटों का टॉक टाईम देने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here