
इंडिया में 5G नेटवर्क को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं और इस बीच लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी नेटवर्क के ट्रायल में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं, हाल ही में (इंडिया में 5जी कब लांच होगा) एयरटेल ने घोषणा कि वह देश में अपने हाई-स्पीड 5जी नेटवर्क (Airtel 5G) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इतना ही नहीं इस घोषणा के साथ कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन कर अपनी लो लैटेंसी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि एयरटेल अपने 5जी नेटवर्क (Airtel 5G Speed) के लिए नोकिया और एरिक्सन जैसे वैश्विक ब्रांडों के साथ-साथ टाटा समूह जैसी घरेलू कंपनियों के साथ काम कर रही है। जबकि दूसरी ओर Jio ने दावा किया है कि यह भारत में पूर्ण विकसित 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला पहला नेटवर्क होगा। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि Airtel 5G भी ज्यादा पीछे नहीं रहने वाला है। इसलिए हमने Airtel 5G के आने से पहले इस आर्टिकल में कुछ खास बातों को जिक्र किया है, जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है।
ये हैं Airtel 5G की 5 खास बातें
- एयरटेल 5G इंडिया लॉन्च।
- एयरटेल 5G स्पीड।
- एयरटेल 5G प्लान और सिम।
- एयरटेल 5G ट्रायल
- एयरटेल 5G स्पेक्ट्रम।

Airtel 5G की लॉन्च डेट
फिलहाल टेल्को की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भारत में एयरटेल 5जी का लॉन्च इस साल होना तय माना जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने कहा था कि उसका 5G नेटवर्क तैयार है और स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त होने के 2-3 महीने के अंदर रोलआउट शुरू हो जाएगा। स्पेक्ट्रम की नीलामी कथित तौर पर मई में होने वाली है। उस टाइमलाइन के आधार पर, हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त तक भारत में Airtel 5G लॉन्च हो जाएगा।
वहीं, दूरसंचार विभाग (DoT) के नोटिफिकेशन के अनुसार, 5G सेवाएं शुरू में दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधी नगर सहित 13 शहरों में उपलब्ध होंगी। सेवाओं को बाद में देश के अन्य क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा Airtel के साथ ही Jio और Vi पहले ही इन शहरों में 5G टेस्टिंग साइट स्थापित कर चुके हैं। हालांकि, सेलुलर नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से विकसित होने में कम से कम एक साल या डेढ़ साल और लग सकता है।

एयरटेल मेड इन इंडिया 5जी के लिए टाटा समूह के ‘अत्याधुनिक’ ओ-आरएएन आधारित रेडियो और एनएसए/एसए कोर टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। इसके अलावा टेल्को ने टेक्नोलॉजी का पायलट कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
Airtel 5G स्पीड
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने गुरुग्राम और मुंबई में 5जी ट्रायल के दौरान लगभग 1,000 एमबीपीएस की स्पीड हासिल की थी। लेकिन, हैदराबाद में, नेटवर्क 3Gbps (3,000Mbps) की चॉप स्पीड पाने में सफल रहा था। अगर इसकी तुलना Jio 5G की ट्रायल स्पीड से की जाए तो यह तीन गुना ज्यादा है। इस स्पीड की मदद से एक लंबी फिल्म को कुछ ही सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है।

वहीं, एयरटेल का कहना है कि कोई भी घर की सेटिंग में वास्तविक दुनिया की गति 5G पर 200Mbps से 300Mbps के बीच होने की उम्मीद कर सकता है। यह उस गति से लगभग 10 गुना तेज है जो आप वर्तमान में 4G पर प्राप्त कर रहे हैं।
Airtel 5G Plan और SIM
उम्मीद की जा रही है कि Airtel 5G के टैरिफ कंपनी के ही 4G प्लान के बराबर हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, सीटीओ रणदीप सेखों ने कुछ समय पहले कहा था कि यदि आप विश्व स्तर पर देखें, तो 5G और 4G टैरिफ के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है। हमें उम्मीद है कि भारत में 5जी प्लान 4जी टैरिफ के समान होंगे।

फिलहाल एयरटेल 5G सिम बाजार में उपलब्ध नहीं है और देश में जब तक कंपनी की सर्विस लॉन्च नहीं होगी तब तक एयरटेल 5G सिम के आने का सवाल भी नहीं होता। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा लगता है कि हाई-स्पीड इंटरनेट लेने के लिए आपको 5G सिम की आवश्यकता नहीं होगी। जिन देशों में 5G की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, वहां सेवाएं 4G LTE सिम के साथ भी दी जा रही हैं। यह तब तक सही रहेगा जब तक स्टैंडअलोन 5G हासिल नहीं हो जाता। हालांकि, 5G का उपयोग करने के लिए, आपके पास एक 5G डिवाइस होना जरूरी है।
Airtel 5G ट्रायल
एयरटेल 5जी ट्रायल नेटवर्क अभी तक गुरुग्राम के साइबर हब, फीनिक्स मॉल, मुंबई के लोअर परेल और हैदराबाद में हो चुका है। वहीं, 5जी परीक्षणों के लिए एयरटेल का अगला शहर कोलकाता होगा। हालांकि, एयरटेल यूजर्स को अभी तक 5G नेटवर्क का एक्सपीरियंस नहीं मिला है क्योंकि सरकार के नियम वर्तमान में यूजर्स के साथ टेस्टिंग की परमिशन नहीं देते हैं।

Airtel 5G स्पेक्ट्रम
आपको बता दें कि सरकार ने अभी तक भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की है, लेकिन दूरसंचार विभाग (DoT) ने एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनिंयों को परीक्षण करने के लिए कुछ बैंडविड्थ आवंटित किए गैं। इसी के दम पर एयरटेल ने गुरुग्राम और मुंबई में 5G परीक्षण करने के लिए 3,500 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया था, जबकि हैदराबाद में इसने उप -6GHz नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क टेक्निक के माध्यम से 1800MHz बैंड में उदारीकृत स्पेक्ट्रम का उपयोग करके अपने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग की थी।
एयरटेल को कथित तौर पर टेस्टिंग के लिए 28 गीगाहर्ट्ज और 700 मेगाहर्ट्ज बैंड आवंटित किए गए हैं, और इसके उपकरण को 2100/2300 मेगाहर्ट्ज और उप-गीगाहर्ट्ज बैंड (800/900 मेगाहर्ट्ज) के साथ संगत कहा जाता है।
लेटेस्ट वीडियो
ऑपरेटर ने दावा किया है कि उसके पास सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए मौजूदा 4जी तकनीक पर अपने 5जी नेटवर्क को संचालित करने की क्षमता है। एयरटेल का यह भी मानना है कि अगर अनुमति दी जाती है, तो वह अपने 5G और 4G नेटवर्क को एक ही स्पेक्ट्रम ब्लॉक के अंदर गतिशील रूप से संचालित कर सकता है और कुछ ही महीनों में 5G को तैनात कर सकता है।





















