
Realme भारत में 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी 150W चार्जिंग वाला Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह 29 अप्रैल वाले इवेंट में दो नए स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करेगा। Realme अपने आगामी लॉन्च इवेंट में Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी का 43-इंच और 40-इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल लॉन्च करेगी।
रियलमी के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के लॉन्च से पहले कंपनी ने इन्हें फीचर्स के साथ Flipkart और रियलमी की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। रियलमी के अपकमिंड स्मार्ट टीवी Full HD LED डिस्प्ले और 24W स्पीकर के साथ पेश किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्ट टीवी में MediaTek का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यहां हम आपको Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Realme Smart TV X Full HD: फीचर्स

Realme Smart TV X स्मार्ट टीवी को दो स्क्रीन साइज – 40-इंच और 43-इंच में पेश किया जाएगा। इन दोनों स्मार्ट टीवी में अंतर सिर्फ स्क्रीन साइज का है। बाकि दोनों स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी होंगी। दोनों टीवी में LED स्क्रीन दी जाएगी, जिसका रेजलूशन Full HD 1920 × 1080 पिक्सल होगा। Realme Smart TV X Full HD TV फुल विजन बैजल लैस डिजाइन के साथ आएंगे जिसमें बैजल साइज 5.76mm का होगा, जो टीवी में काफ़ी स्लिम दिखेगा।
विजुअल्स की बात करें तो रियलमी का यह स्मार्ट टीवी HDR 10 कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रियलमी के इस टीवी में क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन दिया जाएगा जो कि यूजर्स के टीवी देखने के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर करेगा। यह पिक्चर इंजन ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लेयरिटी को बेहतर करता है। इस टीवी में यूजर्स को पावरफुल स्पीकर सेटअप भी दिया जाएगा। अपकमिंग रियलमी टीवी में क्वाड स्पीकर सेटअप मिलेगा, जिसका साउंड आउटपुट 24W है, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुए स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स, जानें क्या होगी कीमत

रियलमी का यह टीवी MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जो ARM Cortex-A55 CPU औक Mali-G31 MP2 GPU के साथ आता है। रियलमी का यह टीवी 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के अन्य स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल मालूम नहीं है। लेकिन यह कंफर्म है कि रियलमी का अपकमिंग स्मार्ट TV में Android TV OS, क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी टेक्नोलॉजी को स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल करेगा सैमसंग, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस









