जियो से यूजर्स का हो रहा मोह भंग, 36 लाख लोगों ने कहा-बाय बाय

Join Us icon

Reliance Jio के लिए पिछले कुछ महीने इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में बुरे साबित हो रहे हैं। पिछले महीने जियो यूजर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी गई थी। वहीं, यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। TRAI की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है देश में एक बार फिर टेलीफोन यूजर्स की गिनती में भारी गिरावट आई है और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो को हुआ है। ट्राई ने February महीने की अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या के बारे में जानकारी दी है।

36 लाख यूजर्स ने जियो को कह-बाय बाय

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या पहले से कम होकर अब 116.60 करोड़ रह गई है। वहीं, ट्राई की रिपोर्ट में बताया गया है कि 36.6 लाख (36,60,133) ग्राहकों ने जियो का साथ छोड़ा है। फरवरी में लगातार तीसरा महीना था जब रिलायंस जियो को ग्राहकों के मामले में नुकसान उठाना पड़ा है। इसे भी पढ़ें: 5G आने से पहले एक बार फिर 4G डाउनलोड स्पीड का बादशाह बना JIO, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

jio-users

आपको बता दें कि फरवरी में जियो यूजर्स की संख्या 40.27 करोड़ रही है जो कि जनवरी के मुकाबले 36.6 लाख देखी गई है। हालांकि, इस दौरान अकेले जियो ही नहीं है, जिसके यूजर्स की संख्या में कमी आई हो। इस साल फरवरी में जियो के साथ ही वोडाफोन आइडिया (VI) को भी काफी नुकसान हुआ है। VI को भी 15.32 लाख मोबाइल ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

Reliance Jio cross 40 crore subscribers in india airtel vodafone idea bsnl trai report

इसके अलावा इस दौरान बीएसएनएल और एमटीएनएल को क्रमशः 1.11 लाख और 5,097 ग्राहकों का नुकसान हुआ है। हालांकि, एयरटेल को जियो और दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी फायदा हुआ है। इसे भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 75 रुपए में डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी Free

एयरटेल को हुआ फायदा

फरवरी 2022 में जहां सभी टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स की संख्या कम हुई है तो वहीं, सिर्फ अकेली एयरटेल ऐसी कंपनी है, जिसके यूजर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। फरवरी में एयरटेल ने 15.91 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके बाद एयरटेल के कुल यूजर्स की संख्या 35.80 करोड़ हो गई है। हालांकि, फरवरी में रिलायंस जियो ने वायरलाइन सेगमेंट में सबसे अधिक 2.44 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।

लेटेस्ट वीडियो

4जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी मार्च महीने के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस दर्ज की गई है। वहीं, फरवरी माह के मुकाबले इसमें 0.5 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। फरवरी में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.6 एमबीपीएस थी। जियो के अलावा सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल की स्पीड बढ़ी है। फरवरी में 4.8 एमबीपीएस के मुकाबले मार्च में उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड 6.1 एमबीपीएस नापी गई।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here