
Airtel Launches new Disney+ Hotstar Plans: टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने 4 नए रिचार्ज प्लान पेश किए जो कि कम कीमत में फ्री Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। वहीं, अब जियो की नकल करते हुए Airtel ने भी अपने दो नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आएते हैं। जियो की तरह ही एयटेल के दो नए प्लान केवल तीन महीने की वैधता के साथ Disney+ Hotstar मोबाइल सदस्यता देते हैं। आइए आगे आपको एयरटेल के नए लॉन्च हुए रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Airtel Rs 399 Prepaid Plan
अगर बात करें एयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो इस रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ डेली 2.5GB डाटा और 100 एसएमएस मिल रहे हैं। प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं, इस प्लान में ग्राहकों को तीन महीने के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इन सब लाभों के अलावा प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडीशन, अपोलो 24|7 सर्कल और अधिक का एक महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने अपनी गलती पर भी कस्टमर को नहीं दिया रिफंड, अब देने होंगे 50 गुना ज्यादा पैसे

Airtel Rs 839 Prepaid Plan
इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ ही प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स को भी बंडल करती है, जिसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक भी शामिल है। वहीं, यूजर्स को तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Airtel-BSNL की बोलती बंद कर Jio ने लॉन्च किए 4 धांसू रिचार्ज, 126GB तक मिलेगा डाटा और फ्री कॉलिंग

Airtel 5G की लॉन्च डेट
Airtel नए प्लान लॉन्च करने के साथ ही अपने 5G नेटवर्क को लाइव करने की तैयारी में भी लगा हुआ है। हालांकि, टेल्को की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भारत में एयरटेल 5जी का लॉन्च इस साल होना तय माना जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने कहा था कि उसका 5G नेटवर्क तैयार है और स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त होने के 2-3 महीने के अंदर रोलआउट शुरू हो जाएगा। स्पेक्ट्रम की नीलामी कथित तौर पर मई में होने वाली है। उस टाइमलाइन के आधार पर, हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त तक भारत में Airtel 5G लॉन्च हो जाएगा।
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, दूरसंचार विभाग (DoT) के नोटिफिकेशन के अनुसार, 5G सेवाएं शुरू में दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधी नगर सहित 13 शहरों में उपलब्ध होंगी। सेवाओं को बाद में देश के अन्य क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा Airtel के साथ ही Jio और Vi पहले ही इन शहरों में 5G टेस्टिंग साइट स्थापित कर चुके हैं। हालांकि, सेलुलर नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से विकसित होने में कम से कम एक साल या डेढ़ साल और लग सकता है।


















