Jio-BSNL के बीच मचा घमासान, जानें 100 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा डाटा और बेनिफिट्स

Join Us icon

सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में अपने सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान को पेश किया था। इस प्लान की कीमत 87 रुपये है। यही वजह है कि इस प्लान के आने के बाद अब जियो के सस्ते रिचार्ज (Jio Recharge) से इस प्लान की तुलना शुरू हो गई है। इसी चर्चा को देखते हुए आज हम आपको सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के एक 87 रुपए वाले प्लान (BSNL Plan) की तुलना Jio Phone (JioPhone Recharge) के 91 रुपेय वाले प्लान से कर यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि कौन ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं कौनसा प्लान है बेस्ट और किसमें आपको मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स।

JioPhone का 91 रुपए वाला प्लान बनाम BSNL का 87 रुपये का प्लान

BSNL beats Reliance Jio in long term plan data benefits free offer

  • कॉलिंग: वॉयस कॉलिंग के लाभ की बात करें तो आपको दोनों कंपनियों की ओर से देशभर में सभी यूजर्स के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सर्विस मिल रही है। कॉलिंग में दोनों प्लान एक बराबर हैं।
  • वैलिडिटी: कॉलिंग के बाद अगर बात करें वैलिडिटी की बात बीएसएनएल के 87 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता मिलती है, जबकि रिलायंस जियोफोन के 91 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वैधता के मामले में जियो का प्लान बेस्ट है।
  • डाटा: बीएसएनएल के 87 रुपये वाले प्लान के साथ कंपनी हर रोज आपको 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा देगी तो इस हिसाब से ये प्लान आपको कुल 14 जीबी डेटा देगा। जबकि Jio का प्लान रोज 0.5GB डाटा और एक्स्ट्रा 200MB डाटा देता है। कुल मिलाकर जियो के प्लान में 3GB डाटा मिलता है। डाटा के मामले में तो बीएसएनएल का प्लान साफ तौर पर बेहतर है।
  • एसएमएस: बीएसएनएल के प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं, जियोफोन के प्लान में ग्राहकों को डेली 50 SMS ही मिलेंगे।
  • अन्य सर्विस: जियो के प्लान के साथ अन्य लाभ भी शामिल हैं, जैसे कि JioCinema, JioCloud, JioTV और बहुत कुछ। वहीं, बीएसएनएल के प्लान के के साथ ONE97 कम्युनिकेशन की Hardy Games मोबाइल सर्विस की सुविधा मिलेगी।
  • नेटवर्क: नेटवर्क की बात करें तो इस मामले में रिलायंस जियो बीएसएनएल से बेहतर देखा जा सकता है। क्योंकि Jio के पास 4G इंटरनेट सर्विस और बेहतर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर है। वहीं, बीएसएनएल के यूजर्स को अधिकांश समय 3जी स्पीड मिलती है क्योंकि BSNL के पास अभी पूरे देश में फैला हुआ 4जी नेटवर्क नहीं है।

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

बीएसएनएल के प्लान की अगर पहले बात करें तो ये प्लान उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के लिए 100 रुपये से ऊपर खर्च नहीं करना चाहते हैं। लेकिन, प्लान में वैधता कम मिल रही है। वहीं, जियो के प्लान में पूरे 28 दिन की वैधता दी जा रही है। दोनों प्लान में मिलने वाले लाभ काफी शानदार हैं। लेकिन, यूजर्स अपनी यूज के हिसाब से इन प्लान में से किसी को चुन सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here