
आज स्मार्टफोन के बिना एक दिन भी बिताना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल है। एंडरॉयड तकनीक की खोज में बेहद अहम किरदार निभाने वाले एंडी रूबीन ने स्मार्टफोन तकनीक को एक स्तर और आगे पहुंचाते हुए अपना पहला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। ‘द असेन्शल फोन’ नाम से लॉन्च हुआ ने यह फोन न सिर्फ बेहतरीन व दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि कंपनी के दावे के अनुसार गिर जाने व टकरा जाने पर भी यह टूटेगा नहीं।
यह वेबसाइट दे रही है 4जी फोन्स पर 60 फीसदी तक की छूट
द असेन्शल फोन को विश्व के सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स में से एक कहा जा रहा है। एंडी रूबीन की कंपनी असेन्शल द्वारा बनाया गया यह फोन टाईटेनियम और सेरेमिक बॉडी ने निर्मित है। जो न सिर्फ इसे सशक्त मजबूती प्रदान करती है बल्कि शानदार और आर्कषक लुक भी प्रदान कर रही है।

अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के दम पर यह फोन आईफोन 7प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गूगल पिक्सल एक्सएल जैसे प्रोडक्ट्स को चुनौती दे रहा है। कंपनी की ओर से इसे 2560×1312 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करता है।

इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। यह फोन 4के क्वॉलिटी पर वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।
वीवो वाई66 रिव्यू: स्टाईल, परफॉर्मेंस और फीचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकिन थोड़ा महंगा
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन यूएसबी-टाईप सी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,040एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को 699 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है, दो विभिन्न देशों में अलग अलग कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।









